फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राइम वीडियो ने तैयार किए होली के हंसगुल्ले, पुष्पावली सीजन 2 सहित मार्च में उड़ेंगे इतने सारे रंग

Sun, 01 Mar 2020 12:04 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 01 Mar 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Amazon Prime Video upcoming show The Test Jessy and Nessy Pushpavalli Season 2 Blow the Man Down
Jessy and Nessy, Making the Cut - फोटो : amar ujala mumbai

दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्मों में से एक अमेजॉन प्राइम वीडियो मार्च में छह नए शीर्षकों को रिलीज करने के लिए तैयार है। इन छह नए कार्यक्रमों में से चार अंतर्राष्ट्रीय ओरिजिनल्स और दो हिंदी ओरिजिनल्स शामिल हैं। इन सभी ओरिजिनल्स में मात्र एक फिल्म है और बाकी सभी वेब सीरीज हैं। प्राइम वीडियो की पिचकारी से निकलने वाले ये रंग अनूठे हैं, तो चलिए जानते हैं इस अनोखे होली हंगामा के बारे में।


 
फिल्म/ वेब सीरीज/शॉर्ट फिल्म
तारीख
ओटीटी प्लेटफॉर्म
द टेस्ट: ए न्यू एरा फॉर ऑस्ट्रेलिया टीम 11 मार्च  वेब सीरीज
जेसी एंड नेसी 13 मार्च  वेब सीरीज
पुष्पावली सीजन 2 13 मार्च  वेब सीरीज 
ब्लो द मैन डाउन 20 मार्च  फिल्म
रिलेटिवली रिलेटेबल- स्टैंड अप स्पेशल बाई नवीन रिचर्ड 20 मार्च स्टैंड अप कॉमेडी शो
मेकिंग द कट 27 मार्च  वेब सीरीज

Amazon Prime Video upcoming show The Test Jessy and Nessy Pushpavalli Season 2 Blow the Man Down
The Test: A New Era for Australia Team - फोटो : amar ujala mumbai

'द टेस्ट: ए न्यू एरा फॉर ऑस्ट्रेलिया टीम, 11 मार्च (वेब सीरीज)
इंटरनेशनल ओरिजिनल्स की बात करें, तो इसकी शुरुआत 'द टेस्ट: ए न्यू एरा फॉर ऑस्ट्रेलिया टीम' से होने वाली है। यह वेब सीरीज 11 मार्च को प्रसारित की जाएगी। इस वेब सीरीज में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अब तक के अपने घोटालों, दोषों और खुद से किए गए अपराधों का उल्लेख करेंगे। साथ ही वह आगामी पीढ़ी को सुधारने की शपथ लेंगे।

Amazon Prime Video upcoming show The Test Jessy and Nessy Pushpavalli Season 2 Blow the Man Down
Jessy and Nessy - फोटो : amar ujala mumbai

जेसी एंड नेसी, 13 मार्च (वेब सीरीज)
अमेजॉन प्राइम कि यह भेंट बच्चों के लिए होगी। सीरीज एक जिज्ञासु लड़की के बारे में है, जिसके जादुई चश्मे उसे एनिमेटेड किरदारों में बसी एक अदृश्य दुनिया तक ले जाते हैं। एक 5500 साल पुराना समुद्री राक्षस उसका दोस्त बन जाता है।  वह उससे हर रोज कुछ सवालों के जवाब मांगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazon Prime Video upcoming show The Test Jessy and Nessy Pushpavalli Season 2 Blow the Man Down
Pushpavalli Season 2 - फोटो : amar ujala mumabi

पुष्पावली सीजन 2, 13 मार्च (वेब सीरीज)
पुष्पावली का पहला सीजन 2017 में रिलीज हुआ था, जिसमें सुमुखी सुरेश और नवीन रिचर्ड ने मुख्य भूमिका में किरदार निभाया है। इस वेब सीरीज में भारत के बेहतरीन स्टैंड अप कॉमेडियन सुमायरा शेख, केनी सेबेस्टियन, मनीष आनंद, प्रीतिका चावला आदि ने काम किया है। दूसरे सीजन में भी कलाकार तो सब यही रहेंगे, लेकिन इसकी कहानी क्या रहेगी अभी है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Amazon Prime Video upcoming show The Test Jessy and Nessy Pushpavalli Season 2 Blow the Man Down
Blow the Man Down - फोटो : amar ujala mumbai

ब्लो द मैन डाउन, 20 मार्च (फिल्म)
मार्च के महीने की अमेजॉन पर यह इकलौती ओरिजिनल फिल्म रहेगी। इस फिल्म में मैरी बेथ और प्रिस्किला कोनोली एक खतरनाक आदमी के साथ भीषण दुर्घटना को छुपाने का प्रयास करती हैं। अपने अपराध को छुपाने के लिए दोनों बहनों को अपने शहर के अपराधों की गहराई तक जाना पड़ता है, जो शहर के सबसे अंधेरे रहस्यों को उजागर करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed