फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दलित शिक्षक से अभद्रता में सस्पेंड आईएएस अफसर बना हीरो, इस वेब सीरीज की सीक्वेल में मिला लीड किरदार

Thu, 20 Feb 2020 12:26 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 20 Feb 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
IAS Officer Abhishek Singh To Play Reel life Officer In  Delhi Crime Season 2
अभिषेक सिंह

उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी सरकार में एक दलित शिक्षक से अपने कार्यालय में उठक बैठक कराने के आरोपी रहे आईएएस अफसर अभिषेक सिंह को आखिरकार हीरो बनने का मौका मिल गया। पिछले तीन साल से मुंबई में तमाम फिल्म निर्माताओं के दफ्तरों के चक्कर काटते रहे अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल की बायोपिक भी अरसे से फिल्म जगत में चर्चा का विषय रही है। लेकिन, बाजी अभिषेक के हाथ लगी वह जल्द ही ओटीटी पर एक मशहूर सीरीज के दूसरे सीजन में अभिनय करते दिखेंगे।

IAS Officer Abhishek Singh To Play Reel life Officer In  Delhi Crime Season 2
दिल्ली क्राइम और निर्भया केस - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह को तब निलंबित किया था जब वह मथुरा में उपजिलाधिकारी पद पर तैनात थे। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक दलित शिक्षक के साथ अमानवीय व्यवहार किया। अभिषेक के पिता भी आईपीएस अधिकारी रहे हैं। बाद में वह प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली आ गए। दिल्ली में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात अभिषेक सिंह ने राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ कई अभियानों का नेतृत्व किया। और, ऐसे ही एक अभियान के दौरान उनकी जान पहचान ईरॉस फिल्म निर्माण कंपनी के अधिकारियों से हुई। ईरॉस ने उन्हें लेकर एक फिल्म की योजना भी बनाई लेकिन मामला सिरे नहीं चढ़ सका।

IAS Officer Abhishek Singh To Play Reel life Officer In  Delhi Crime Season 2
मुकेश छाबड़ा - फोटो : ट्विटर

अभिषेक सिंह पिछले तीन साल से मुंबई में तमाम फिल्म निर्माताओं से मिलते रहे हैं। अभिषेक को अब नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज में काम मिला है। ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरज दिल्ली क्राइम के दूसरे सीजन के तौर पर बनाई जाएगी। दावा यही किया जा रहा है कि वेब सीरीज के निर्माताओं ने उनका चयन मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के कहने पर किया। जानकारी के मुताबिक वेब सीरीज में अभिनय के लिए दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव विजय देव ने अभिषेक को अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IAS Officer Abhishek Singh To Play Reel life Officer In  Delhi Crime Season 2
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली क्राइम का पहला सीजन इसकी लीड अदाकार शेफाली छाया के अभिनय के लिए काफी प्रशंसा बटोर चुका है। उनके अलावा सीरीज में रसिका दुग्गल, आदिल हुसैन और राजेश तेलंग ने शानदार अभिनय किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed