फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bravehearts The Untold Stories Of Heroes: देश की पहली आर्मी एंथोलॉजी सीरीज का ट्रेलर रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

Sat, 28 May 2022 06:30 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sat, 28 May 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
India first army anthology series called Bravehearts The Untold Stories Of Heroes Trailer released 1st episode drops on 4th June on Dice Media
ब्रेवहार्ट्स - द अनटोल्ड स्टोरीज़ ऑफ़ हीरोज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डाइस मीडिया, पॉकेट एसेस द्वारा देश की पहली आर्मी एंथोलॉजी सीरीज 'ब्रेवहार्ट्स - द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ब्रेवहार्ट्स सीरीज के द्वारा भारतीय सशस्त्र बलों के नायकों के परिवारों की कहानियों को पांच लघु (शॉर्ट) फिल्मों के द्वारा दिखाया जाएगा। डाइस मीडिया के द्वारा इस सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है और साथ ही सीरीज के पहले एपिसोड की घोषणा भी कर दी गई है।  सीरीज 'ब्रेवहार्ट्स - द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज' का पहला एपिसोड आप डाइस मीडिया पर 4 जून को देख सकते हैं।

India first army anthology series called Bravehearts The Untold Stories Of Heroes Trailer released 1st episode drops on 4th June on Dice Media
'ब्रेवहार्ट्स - द अनटोल्ड स्टोरीज़ ऑफ़ हीरोज - फोटो : यूट्यूब

सेना के परिवारों की साहसिक यात्रा के दिखाती है ब्रेवहार्ट्स
एंथोलॉजी सीरीज 'ब्रेवहार्ट्स - द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज' अपनी पांच कहानियों के माध्यम से सेना के पुरुषों, महिलाओं और उनके परिवारों की साहसिक यात्रा के एक अद्वितीय पहलू के दिखाती है। चाहे वह कई असफल प्रयासों के बाद सशस्त्र बलों में शामिल होना हो या फिर देश सेवा के लिए बलिदान देने वाले किसी प्रियजन के बाद राष्ट्र के लिए उनका जीवन हो या फिर सेवा से वापस आने के 15 साल बाद माता-पिता को जानना।

India first army anthology series called Bravehearts The Untold Stories Of Heroes Trailer released 1st episode drops on 4th June on Dice Media
शक्ति कपूर, सुचित्रा कृष्णमूर्ति - फोटो : सोशल मीडिया

नजर आएंगे मंझे हुए कलाकार
सीरीज 'ब्रेवहार्ट्स - द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज' में दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर भी नजर आने वाले हैं। इस सीरीज के जरिए अब वह ओटीटी पर अपना डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा सीरीज में सुचित्रा कृष्णमूर्ति, के.के. रैना, वरुण तिवारी, गिरीश सहदेव और नमन जैन समेत अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
India first army anthology series called Bravehearts The Untold Stories Of Heroes Trailer released 1st episode drops on 4th June on Dice Media
'ब्रेवहार्ट्स - द अनटोल्ड स्टोरीज़ ऑफ़ हीरोज - फोटो : यूट्यूब

ब्रेवहार्ट्स - द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज' के ट्रेलर को कान फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज की कहानी सेना में बलिदान देने वाले या सेना में कई वर्षों तक देश के लिए सेवाएं देने वाले सैनिकों के हर परिवार से जुड़ने का वादा करती है। फिलहाल इसका ट्रेलर अब सभी के लिए रिलीज कर दिया गया है। यहां देखें ट्रेलर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed