फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wednesday: 'वेडनेसडे' वेब सीरीज के दूसरे सीजन का एलान, नेटफ्लिक्स ने दी जानकारी

Sat, 07 Jan 2023 02:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 07 Jan 2023 02:15 PM IST
विज्ञापन
jenna ortega starrer wednesday web series will return with second season netflix officially Announced
वेडनेसडे - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाने वाली वेब सीरीज ‘वेडनेसडे’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जेना ओर्टेगा स्टारर सुपरहिट वेब सीरीज ‘वेडनेसडे’ के दूसरे सीजन का एलान कर दिया गया है। दर्शकों को बेसब्री से इस वेब सीरीज का इंतजार था। हालांकि, अभी इस सीरीज के दूसरे भाग के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस सुपरनैचुरल कॉमेडी और हॉरर वेब सीरीज के पहले सीजन में आठ एपिसोड दिखाए गए थे, जिसकी कहानी 'एडम्स फैमिली' के इर्द-गिर्द घूमती है।

jenna ortega starrer wednesday web series will return with second season netflix officially Announced
वेडनेसडे - फोटो : सोशल मीडिया
कैसा होगा दूसरा सीजन
अल्फ्रेड गफ और माइल्स मिलर ने कहा है कि एक ऐसा शो बनाना अविश्वसनीय है, जो दुनियाभर के लोगों से जुड़ा हो। 'वेडनेसडे' का दूसरा सीजन दर्शकों के लिए और भी रोमांचक होने वाला है। इस सीजन में 'वेडनेसडे' की कहानी को जारी रखा जाएगा। दूसरे सीजन की कहानी इसके पहले भाग से भी ज्यादा डरावनी होने वाली है।

Bollywood Actress: जब कसरत करते हुए जिम ट्रेनर से लड़ गईं अभिनेत्रियों की आंखें, लिस्ट में आमिर की बेटी का नाम
jenna ortega starrer wednesday web series will return with second season netflix officially Announced
वेडनेसडे - फोटो : सोशल मीडिया

'वेडनेसडे' का पहला भाग
जेना ओर्टेगा स्टारर वेब सीरीज ‘वेडनेसडे' 23 नवंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। 'वेडनेसडे' अपनी डार्क कॉमेडी के चलते सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गई थी। इस वेब सीरीज को 28 दिनों के अंदर 1.237 बिलियन व्यूज मिले थे। सबसे लोकप्रिय हॉलीवुड वेब सीरीज में 'वेडनेसडे' ने दूसरा स्थान हासिल किया था। 'वेडनेसडे' नेटफ्लिक्स पर एक हफ्ते में ही व्यूज के मामले में वेब सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' से भी आगे निकल गई थी।

Shahrukh Khan: शाहरुख से सोशल मीडिया पर मांगा गया OTP, मिला यह शानदार जवाब, मुंबई पुलिस ने भी किया लाजवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
jenna ortega starrer wednesday web series will return with second season netflix officially Announced
वेडनेसडे - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है कहानी
सुपरनेचुरल कॉमेडी से भरपूर इस सीरीज में 'वेडनेसडे एडम्स' अपने परिवार और दोस्तों को शैतानों से बचाने में लगी रहती हैं। टिम बर्टन का शो ‘वेडनेसडे' नेवरमोर एकेडमी पर आधारित है, जहां दर्शकों को वेडनेसडे और उसके दोस्त इनिड, टायलर, जेवियर मिलते हैं।

Chhatriwali Trailer: आंखें खोल देगा 'छतरीवाली' का ट्रेलर? गंभीर विषय पर चोट करती नजर आईं रकुल प्रीत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed