फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजोल की शॉर्ट फिल्म 'देवी' विवादों में, इस निर्देशक ने लगाया कहानी चुराने का आरोप

Sat, 07 Mar 2020 12:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 07 Mar 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
Kajol short film Devi in controversy director Shashwat Dwivedi accused of stealing the story
Devi - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

प्रियंका बनर्जी के निर्देशन में बनी हिंदी सिनेमा की शानदार अभिनेत्री काजोल की हाल ही में रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म 'देवी' विवादों में आ गई है। दो साल पहले रिलीज हुई शॉर्ट फिल्म 'फोर' के  निर्देशक शाश्वत द्विवेदी ने 'देवी' के निर्माताओं पर उनकी कहानी को कॉपी करने का आरोप लगाया है।


 

Kajol short film Devi in controversy director Shashwat Dwivedi accused of stealing the story
Devi film - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

शाश्वत ने अपने बयान में कहा, 'फिल्म 'देवी' के रिलीज होने के बाद मेरे पास मैसेज आना शुरू हो गए। लोगों ने बताना शुरू किया कि ये फिल्म हमारी फिल्म 'फोर' के जैसी ही है। मैंने उस समय तक 'देवी' देखी नहीं थी। लेकिन जब मैंने उसे देखा, तो मैं दोनों फिल्मों में समानता से इनकार नहीं कर सकता।'
 

Kajol short film Devi in controversy director Shashwat Dwivedi accused of stealing the story
Devi - फोटो : twitter

शॉर्ट फिल्म 'फोर' को एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के छात्र अभिषेक राय ने निर्देशित और संपादित किया है। इस फिल्म में निर्भया, भंवरी देवी और आसिफा बानो जैसी बलात्कार पीड़िताओं के जीवन को चित्रित किया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि वे पीड़िताएं अपनी मौत के बाद भी न्याय की प्रतीक्षा कर रही हैं। 'देवी' में एक समान आधार नियोजित किया गया है, जो नौ महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol short film Devi in controversy director Shashwat Dwivedi accused of stealing the story
Devi - फोटो : twitter

शाश्वत का कहना है कि वह सिर्फ 'देवी' के निर्माताओं से सफाई चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'हमें जानना है कि 'देवी' के निर्माताओं के दिमाग में यह विचार कैसे आया। उस कहानी के किरदार एक सामान हैं। यहां तक कि फिल्म का अंत भी हमारी फिल्म जैसा ही है।' इतना सबकुछ हो जाने के बाद भी शाश्वत द्विवेदी इस मामले को अदालत तक लेकर नहीं जाना चाहते। वह कहते हैं, 'हम उनपर कोई कानूनी कार्रवाई या मुकदमा नहीं करना चाहते। क्योंकि वे लोग आर्थिक मामलों में हमसे बहुत बड़े हैं। बाजार में हम उनकी बराबरी नहीं कर सकते।' इस मामले में 'देवी' के निर्माता निरंजन अयंगर और रायन स्टीफेन ने चुप्पी साधी हुई है। 

कृष्णा अभिषेक ने उड़ाया डोनाल्ड ट्रंप का मजाक, कपिल शर्मा शो का वीडियो वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed