{"_id":"6252be16aa44cc39e1352b4f","slug":"kangana-ranaut-attacks-on-hrithik-roshan-in-the-show-lock-upp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lock Upp: कंगना रणौत ने ऋतिक रोशन पर फिर कसा तंज, कहा- हर लड़की शादीशुदा मर्द के...","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Lock Upp: कंगना रणौत ने ऋतिक रोशन पर फिर कसा तंज, कहा- हर लड़की शादीशुदा मर्द के...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 10 Apr 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत, मुन्नवर फारूखी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत के कंट्रोवर्शियल शो लॉकअप में आए दिन कुछ न कुछ बवाल होता रहता है। शो के पहले दिन से ही लॉकअप में कन्ट्रोवर्सी देखने को मिल रही है। कभी कोई कंटेस्टेंट अपने सह कंटेस्टेंट पर थूक देता है तो कभी कोई किसी को आतंकवादी कह देता है। इन सबके बीच इस शो का एक प्रोमो काफी तहलका मचा रहा है। लॉकअप के कंटेस्टेंट मुन्नवर फारूखी अंजली अरोड़ा के साथ नजदीकियां बढ़ा रहे हैं। जब कंगना को इस बात की खबर लगी कि मुन्नवर शादीशुदा हैं तो उन्होंने मुन्नवर से सवाल पूछ लिया।
2 of 4
लॉक अप
- फोटो : Instagram @mxplayer
कंगना रणौत का सवाल सुनते ही मुन्नवर फारूखी ने जवाब देने से इंकार कर दिया। तब कंगना ने कहा- हर लड़की शादीशुदा मर्द के चक्कर में पड़ ही जाती है। मैं आपके बारे में बात नहीं कर रही हूं, बल्कि अपने निजी अनुभव से बोल रही हूं। आगे कंगना ने कहा- शायद ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शादीशुदा मर्द जिम्मेदार और समझदार होते हैं। बाद में शादीशुदा मर्द कहानी बनाकर रखते हैं कि मैं बेचारा फंस गया। कंगना ने कहा- मेरी बात से वह लड़कियां जरूर रिलेट करेंगी जो शादीशुदा मर्द के चक्कर में होंगी।
3 of 4
कंगना रणौत और ऋतिक रोशन
- फोटो : PTI
कंगना रणौत पूरे वीडियो में बिना नाम लिए ऋतिक रोशन पर निशाना साध रही थीं, क्योंकि ये सारी बातें उन्होंने खुद से जोड़ते हुए बताईं। इससे पहले भी कंगना अपने शो के पहले एपिसोड में ऋतिक रोशन पर टिप्पणी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था- अब तो छह उंगली वाले का भी गला सूख रहा है। कंगना ने कहा था कि उनके शो की वजह से लोग डरे हुए हैं कि कहीं उनका पर्दाफाश न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋतिक रोशन, कंगना रणौत
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और कंगना रणौत के बीच काफी विवाद हो चुका है। एक वक्त था जब ये दोनों सितारे एक-दूसरे के काफी नजदीक हुआ करते थे। कंगना ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि कभी वह भी शादीशुदा ऋतिक रोशन के प्यार में थीं। दोनों के रास्ते अलग होने के बाद कंगना अक्सर ऋतिक पर तंज कसती नजर आती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।