फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: सबके सामने सायशा शिंदे ने मंदाना करीमी को किया लिप लॉक, देखकर कंगना रणौत भी हुईं हैरान, यहां देखें वीडियो

Sun, 10 Apr 2022 01:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 10 Apr 2022 01:06 PM IST
विज्ञापन
lock upp kangana ranaut show saisha shinde kissed to mandana karimi and said she finds Mandana attractive
lock upp - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' जब से शुरू हुआ है, तब से ही चर्चा में बना हुआ है। इस शो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े ऐसे-ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिसे सुनकर दर्शकों के भी होश उड़ जाते हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर इस शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद एक बार फिर दर्शक हैरान रह गए हैं। इस वीडियो में सायशा शिंदे और मंदाना करीमी लिप लॉक करती हुई दिखाई दे ही हैं और उन्हें ऐसा करते देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान हैं।

lock upp kangana ranaut show saisha shinde kissed to mandana karimi and said she finds Mandana attractive
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शो में शनिवार और रविवार का दिन काफी मजेदार होता है। वीकेंड पर कंगना रणौत आती हैं और वह सभी कंटेस्टेंट्स को कुछ टास्क देती हैं तो कई बार फटकार भी लगाती हैं। इस बार कंगना रणौत ने सभी को एक गेम दिया, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को दूसरे कंटेस्टेंट के लिए प्यार जाहिर करते हुए उनके चेहरे पर किस वाला स्टैंप लगाना था। इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

lock upp kangana ranaut show saisha shinde kissed to mandana karimi and said she finds Mandana attractive
सायशा शिंदे, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक-एक करके सभी कंटेस्टेंस्ट आगे आते हैं और दूसरे कंटेस्टेंट को आर्टिफिशियल किस करते हैं। अंजलि अरोड़ा सायशा को चुनती हैं और पूनम पांडे ने पायल रोहतगी का नाम लिया है। शिवम शर्मा मंदाना करीमी को चुनते हैं। आखिर में सायशा शिंदे आगे आती हैं और वह मंदाना का नाम लेती हैं। इस दौरान वह कबूल करती हैं कि उन्हें मंदाना करीमी काफी अच्छी लगती है। इसके बाद ही सायशा सबके सामने मंदाना के लिप पर किस कर देती हैं और फिर दोनों गले भी मिलते हैं। दोनों को ऐसे देखकर वहां मौजूद सब हैरान रह जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lock upp kangana ranaut show saisha shinde kissed to mandana karimi and said she finds Mandana attractive
लॉकअप - फोटो : सोशल मीडिया
मंदाना करीमी और सायशा शिंदे का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद इस पर खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। बता दें कि सायशा शिंदे शो में कई बार मुनव्वर फारूकी के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं लेकिन दूसरी तरफ मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा का भी लव एंगल देखने को मिल रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed