फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gullak 3: किरदारों ने फूंकी ‘गुल्लक’ में जान, एक को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड तो बाकी ने बनाई अपनी अनोखी पहचान

Sat, 09 Apr 2022 06:18 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 09 Apr 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
About sony liv Gullak 3 cast Geetanjali Kulkarni Jameel Khan Harsh Mayar Vaibhav raj gupta Shivankit Singh Parihar
‘गुल्लक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'गुल्लक' ये कहानी नहीं किस्से सुनाती है। इसमें झांक कर देखो तो अपने आसपास या फिर अपने परिवार की ही झलक दिखाई देती है। टीवीएफ का हाल ही में रिलीज हुआ 'गुल्लक' का तीसरा सीजन एक इमोशन है, जो अंत तक आपको उससे जोड़े रखता है। इस सीरीज के किरदार भी एक से बढ़कर एक हैं। ऐसा लगता ही नहीं कि कोई एक्टिंग कर रहा है, सब आस पड़ोस के लोग ही दिखाई देते हैं। मिश्रा परिवार के मुखिया संतोष मिश्रा का किरदार निभाने वाले जमील खान हो या शांति मिश्रा के रूप में गीतांजलि कुलकर्णी, अन्नू मिश्रा बने वैभव राज गुप्ता हो या फिर अमन मिश्रा बने हर्ष मायर सभी अपने आप में बढ़िया है। आज हम आपको इस सीरीज की कास्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।

About sony liv Gullak 3 cast Geetanjali Kulkarni Jameel Khan Harsh Mayar Vaibhav raj gupta Shivankit Singh Parihar
गीतांजलि कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया

गीतांजलि कुलकर्णी
‘गुल्लक’ में शांति मिश्रा का किरदार निभाने वाले गीतांजलि कुलकर्णी कई फिल्मों और सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं। गीतांजलि ने मराठी नाटकों से लेकर हिंदी रंगमंच, टेलीविजन, फिल्मों और वेब सीरीज में काम करने का काफी लंबा सफर तय किया है। उन्होंने 2014 में आई ‘कोर्ट’ और ‘ताजमहल 1989’ जैसी फिल्मों में अपने बेजोड़ अभिनय के जरिए दर्शकों की तारीफें बटोरी हैं। वह सुष्मिता सेन के साथ ‘आर्या’ के दूसरे सीजन, फिल्म 'फोटोग्राफ' और 'सिलेक्शन डे' में भी नजर चुकी हैं।

About sony liv Gullak 3 cast Geetanjali Kulkarni Jameel Khan Harsh Mayar Vaibhav raj gupta Shivankit Singh Parihar
जमील खान - फोटो : सोशल मीडिया

जमील खान
संतोष मिश्रा का किरदार निभाने वाले जमील खान ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में की थी। उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाए, लेकिन असली पहचान उन्हें फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में असगर खान के किरदार ने दिलाई। जमील खान ने 'ब्लैक', 'बेबी', 'पागलपंती', 'रामलीला', 'टाइगर जिंदा है', 'बदमाश कंपनी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वहीं 'गुल्लक' ने उन्हें एक अलग ही पहचान दिला दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
About sony liv Gullak 3 cast Geetanjali Kulkarni Jameel Khan Harsh Mayar Vaibhav raj gupta Shivankit Singh Parihar
वैभव राज गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

वैभव राज गुप्ता
'गुल्लक' में अन्नू मिश्रा का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले वैभव राज गुप्ता उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वैभव राज गुप्ता को उनकी फिल्म ‘आश्चर्यचकित’ के लिए जाना जाता है। वह ‘गुल्लक’ के तीनों सीजन में नजर आए हैं। अब वह जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेब सीरीज ‘माई’ में भी दिखाई देंगे।

विज्ञापन
About sony liv Gullak 3 cast Geetanjali Kulkarni Jameel Khan Harsh Mayar Vaibhav raj gupta Shivankit Singh Parihar
हर्ष मायर - फोटो : सोशल मीडिया

हर्ष मायर
गुल्लक में अमन मिश्रा बने हर्ष मायर छोटी सी उम्र में ही नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। हर्ष को 2011 में आई फिल्म 'आई एम कलाम' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट मिल चुका है। वहीं, वह हॉलीवुड फिल्म 'डिजायर ऑफ द हार्ट', फिल्म 'कानपुरिए', 'हिचकी', वेब सीरीज 'अभय' और 'ओवरटाइम' में भी अपनी एक्टिंग के जौहर दिखा चुके हैं। इसके अलावा वह एक टीवी शो 'आधा फुल' में भी नजर आ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed