{"_id":"624bca5dd4067031165c5669","slug":"kangana-ranaut-calls-herself-star-host-as-her-show-lock-upp-achieves-200-million-views","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकअप: कंगना ने खुद को बताया स्टार होस्ट, कहा- अक्षय, शाहरुख का एक्टिंग करियर भले ही सक्सेसफुल होगा लेकिन बतौर होस्ट ये सभी फेल रहे","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
लॉकअप: कंगना ने खुद को बताया स्टार होस्ट, कहा- अक्षय, शाहरुख का एक्टिंग करियर भले ही सक्सेसफुल होगा लेकिन बतौर होस्ट ये सभी फेल रहे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओटीटी पर एक रियलिटी शो आया है- लॉकअप! कंगना रणौत इसमें होस्ट हैं तो जाहिर है कि आतिशबाजी का पूरा इंतजाम होगा। शो में हिंदू-मुस्लिम को लेकर बहस, एक दूसरे को गाली, वोट के लिए कपड़े उतारना आम बात है। लॉक अप में ऐसे-ऐसे कंटेंटेंट हैं जो अपने आप में ही विवादित हैं। इस शो में हर दिन कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से यह दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हो गया है। यह सब सभंव हो सका है तो सिर्फ शो की होस्ट कंगना रणौत की वजह से।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रिटी में से एक हैं, वे जो बोलती हैं वो चर्चा का विषय बन जाता है। यूजर्स कंगना के शो होस्ट करने के तरीके को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं और इसी वजह से बेहद कम दिनों में ही लॉक अप ने 200 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। अब कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद को 'स्टार होस्ट' बताया है।
3 of 5
अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, कंगना रणौत
- फोटो : PTI
कंगना लिखती हैं, बहुत से सक्सेसफुल एक्टर्स जैसे शाहरुख खान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह ने शो होस्टिंग में अपनी किस्मत आजमानी चाही, इन लोगों का भले ही एक्टिंग करियर सक्सेसफुल होगा लेकिन शो होस्ट करने के मामले में ये सभी फेल रहे। अब तक केवल अमिताभ बच्चन जी, सलमान खान जी और कंगना रणौत ने यह मुकाम हासिल किया है। ये सभी सुपरस्टार होस्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने आगे लिखा, मैं उम्मीद कर रही थी कि मुझे यह सब लिखना न पड़ा लेकिन मूवी माफिया मेरी तरक्की से इतना जलता है कि मुझे इसका क्रेडिट भी नहीं देना चाहता। इसलिए मुझे यह बताने में कुछ बुरा नहीं लग रहा क्योंकि अगर मैं सभी के लिए खड़ी हो सकती हूं तो अपने लिए भी खड़ी हो सकती हूं। इस जनरेशन की सबसे पसंदीदा होस्ट होना कितना अच्छा है। #लॉकअप
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत, सायशा शिंदे
- फोटो : insta
यह शो जब से प्रसारित हुआ है तब से ही सबसे ज्यादा देखे जाने वाला रियलिटी शो बन चुका है। 24 घंटे स्ट्रीम होने वाले इस शो में दर्शकों को लगातार कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़े, बहस, तकरार और कई चौंकाने वाले खुलासे देखने को मिल रहे हैं। यह शो ऑल्ट बालाजी और एम एक्स प्लेयर पर आप मुफ्त में देख सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।