{"_id":"62d99ce6e1c3f42b0766fdeb","slug":"karan-johar-talks-about-favoring-janhvi-kapoor-over-sara-ali-khan-in-koffee-with-karan-7","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar: करण ने चैट शो में किया था सारा और जान्हवी के बीच पक्षपात! ट्रोल होने के बाद निर्माता ने दी सफाई","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Karan Johar: करण ने चैट शो में किया था सारा और जान्हवी के बीच पक्षपात! ट्रोल होने के बाद निर्माता ने दी सफाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान, करण जौहर, जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शो के दूसरे एपिसोड में जान्हवी कपूर और सारा अली खान आई थीं। दोनों की दोस्ती को लोगों ने काफी पसंद किया, लेकिन उन्हें करण जौहर का सारा के प्रति बर्ताव अच्छा नहीं लगा। ऐसे में लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और करण जौहर को ट्रोल कर दिया था। वहीं, अब करण ने इस पर अपना पक्ष रखा है।
2 of 4
करण जौहर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करण जौहर गुरुवार को 'लाइगर' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे थे। इस दौरान उनसे 'कॉफी विद करण' के दूसरे एपिसोड में आईं सारा और जान्हवी को लेकर सवाल किया गया। दरअसल, शो आने के बाद लोगों का कहना था करण ने शो में जान्हवी को फेवर किया था। उन्होंने सारा अली खान से खराब सवाल पूछे और उनके साथ बर्ताव भी अच्छा नहीं किया। अब करण ने इस पर अपनी बात रखी और कहा कि वह ऐसा कभी नहीं कर सकते।
3 of 4
सारा अली खान, जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर ने कहा कि जान्हवी कपूर और सारा अली खान के बीच वह कभी भी पक्षपात नहीं कर सकते और न ही शो में उन्होंने ऐसा किया था। करण ने कहा, 'यह सच नहीं है। मुझे बस इस बात का बुरा लगा था कि जान्हवी शो में दोनों राउंड हार गई थीं, ऐसे में मैं बस उन्हें बेहतर महसूस कराने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने इसे गलत समझ लिया। इन दोनों के साथ मैं कभी भी ऐसा नहीं कर सकता। मैं उन्हें बहुत छोटी उम्र से जानता हूं, वे मेरे सामने बड़े हुए हैं और दोनों मेरे बेहद करीब हैं। मैं दोनों को पूरे दिल से प्यार करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
करण जौहर
- फोटो : Instagram
बता दें कि कि करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 7 के अब तक 3 एपिसोड आ चुके हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह शो के पहले गेस्ट बने थे, तो सारा अली खान और जान्हवी कपूर दूसरे एपिसोड में आई थीं। वहीं, अब तीसरे एपिसोड में अक्षय कुमार और सामंथा रुथ प्रभु ने हिस्सा लिया था। कॉफी विद करण हर गुरुवार को रात 7 बजे डिज्नी प्सल हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।