ओटीटी के साथ पर्दे पर वापसी कर रही हैं करिश्मा कपूर, इस दिन रिलीज होगी उनकी वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीजर के बहाने ही सीरीज को प्रसारित करने की तारीख की घोषणा भी हो गई है। टीजर में देखा जा सकता है कि कहानी कुछ अलग-अलग मांओं पर आधारित है, जो अपने बच्चों की परवरिश अलग-अलग ढंग से कर रही हैं। वे अपने बच्चों को लेकर इतनी चिंतित हैं कि बच्चों की देखभाल में उनका मातृत्व पागलपन में बदल जाता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और जी5 के मेल से बनी इस वेब सीरीज को 11 मार्च को प्रसारित किया जाएगा।
A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor) on
इसको निर्देशित करने की जिम्मेदारी करिश्मा कोहली को और निर्मित करने का जिम्मा रूपाली गुहा को दिया गया था। सीरीज में करिश्मा कपूर के साथ डिनो मोरिया, श्रुति सेठ, संध्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला और तिलोत्तमा सोम मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बात करें अगर करिश्मा कपूर की, तो उन्होंने वर्ष 2002 में आई फिल्म 'शक्ति : द पॉवर' में मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया था।
सेटर्स के निर्माता के खिलाफ एक दर्जन और शिकायतें, फिल्म बंधु से पैसे दिलाने की विनती