{"_id":"5e4fab638ebc3ef3ac75d75f","slug":"rajeev-khandelwal-turns-policeman-new-web-series-naxal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजीव खंडेलवाल ने भी पहनी खाकी वर्दी, इस वेब सीरीज में भिड़ेंगे नक्सलियों से","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
राजीव खंडेलवाल ने भी पहनी खाकी वर्दी, इस वेब सीरीज में भिड़ेंगे नक्सलियों से
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 21 Feb 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
rajeev khandelwal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खाकी पहनकर सुपरहिट बनने का सिलसिला हिंदी सिनेमा में पुराने से चला आ रहा है। उसी कड़ी में अब युवा अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने भी खाकी वर्दी पहनने की ठानी है। देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपनी एक ओरिजिनल वेब सीरीज 'नक्सल' की घोषणा कर दी है, जिसमें राजीव एक पुलिसवाले का किरदार निभाएंगे। 10 एपिसोड की यह वेब सीरीज नक्सलियों के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई की एक काल्पनिक कहानी है। इसका निर्देशन कुणाल कोहली कर रहे हैं, जिन्होंने हिंदी की 'हम तुम' और 'फना' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया है।
2 of 4
rajeev khandelwal
- फोटो : social media
'नक्सल' एक एक्शन वेब सीरीज है, जो महाराष्ट्र और उसके जंगलों के बीच तैरती नजर आएगी। कहानी के हिसाब से राजीव इसमें राघव नाम के पुलिस अफसर का किरदार निभाएंगे, जिसके सामने नक्सलियों से लड़ना एक चुनौती है। शो में दो मुख्य महिला किरदार भी होंगी, जिनके लिए कलाकारों के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
3 of 4
rajeev khandelwal
- फोटो : social media
राजीव खंडेलवाल ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा, 'नक्सल में दशकों से चले आ रहे मुद्दे को सामने लाया जाएगा। मुझे लगता है कि ऐसे विषय पर आपने अब तक कोई कहानी देखी नहीं होगी। यह एकदम नया विषय है और व्यक्तिगत रूप से मैंने आज तक ऐसी भूमिका नहीं निभाई है। जी5 के साथ फिर से काम करने में मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Kunal Kohli
- फोटो : social media
वही, निर्देशक कुणाल कोहली ने अपने डिजिटल करियर की शुरुआत पर अनुभव साझा करते हुए कहा, 'नक्सल एक ऐसा विषय है जिसे वेब सीरीजों में पहले नहीं देखा गया है। एक निर्देशक के रूप में यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दोनों रहा है। मैं पटकथा लेखन का भी हिस्सा रहा हूं, और मैंने महसूस किया कि फिल्म की तुलना में वेब सीरीज बनाना कितना अलग है। जी5 ने पहले से ही भारतीय ओटीटी के क्षेत्र में बतौर एक लीडर खुद को स्थापित कर लिया है, और मैं पूरी टीम के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।