फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी पर समझिए इस महीने का पूरा खेल, तुरुप का असली पत्ता इस बार भी दर्शकों के पास रहेगा

Thu, 06 Aug 2020 06:28 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 06 Aug 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Amazon prime Video Zee5 Disney Plus Hotstar Netflix Movies Web Series know about upcoming movies and web series in hindi on Netflix Amazon Prime Video Disney Plus Hotstar and zee5
आने वाली फिल्में और वेब सीरीज: अभय 2, गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल, क्लास ऑफ 83 - फोटो : सोशल मीडिया

देश में कोरोना वायरस की वजह से बड़े- बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और जी5 अपने ओरिजिनल कंटेंट के मामले में थोड़े ढीले पड़ गए हैं। प्राइम वीडियो और जी5 का हाल तो फिर भी कहीं तक ठीक है लेकिन नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार तो सिनेमाघरों में रिलीज न हो पाने वाली हिंदी फिल्मों पर ही निर्भर है। हिंदी के दर्शकों को दिखाने के लिए इन दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के पास दूसरी कोई भी ओरिजनल सामग्री मौजूद नहीं दिख रही।

Amazon prime Video Zee5 Disney Plus Hotstar Netflix Movies Web Series know about upcoming movies and web series in hindi on Netflix Amazon Prime Video Disney Plus Hotstar and zee5
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स की चाल
इस कोरोना वायरस ने नेटफ्लिक्स का तो बहुत बुरा हाल किया है। लॉकडाउन से पहले तक कम से कम प्लेटफॉर्म के पास आने वाले महीने की पूरी सामग्री का खाका तैयार रहता था। लेकिन, अब इसमें काम करने वाले लोग सिर्फ एक हफ्ते तक की आने वाली चीजों को ही व्यवस्थित कर पाते हैं। हिंदी के दर्शकों को इस अगस्त के महीने में दिखाने के लिए नेटफ्लिक्स के पास गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' मौजूद है। जो कि 12 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ओरिजिनल फिल्म 'क्लास ऑफ 83' से अभिनेता बॉबी देओल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रहे हैं। यह फिल्म 21 अगस्त को रिलीज होगी। होने को तो प्लेटफॉर्म के पास एक ओरिजिनल वेब सीरीज 'मसाबा मसाबा' भी है लेकिन एक रिलीज की घोषणा नहीं की गई है।

Amazon prime Video Zee5 Disney Plus Hotstar Netflix Movies Web Series know about upcoming movies and web series in hindi on Netflix Amazon Prime Video Disney Plus Hotstar and zee5
अभय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जी5 ने मांग लिया शो
जी5 का मामला सभी से बेहतर रहने वाला है। हिंदी में उन्होंने अपनी शुरुआत प्रकाश झा की एक ओरिजिनल फिल्म 'परीक्षा' से की है। यह फिल्म बुधवार को रिलीज हो गई। प्लेटफॉर्म ने अपने चैनल जिंदगी टीवी के ओरिजिनल धारावाहिकों को भी अपने यहां ही रिलीज करने का फैसला पहले ही ले लिया है। इसके अंतर्गत 11 अगस्त को वह 'चुड़ैल्स' रिलीज करने वाले हैं। 14 अगस्त के दिन अभिनेता कुणाल खेमू अपनी चर्चित वेब सीरीज 'अभय' के दूसरे सीजन के साथ फिर से एंट्री मारने वाले हैं। इसके बाद एक और टीवी सीरीज 'भंवर' 18 अगस्त को प्रीमियर होगी। प्लेटफॉर्म की एक ओरिजिनल फिल्म 'मी रक्सम' 21 अगस्त को रिलीज होने वाली है। और एक और टीवी सीरीज 'बेबाकी' के साथ इस प्लेटफॉर्म का महीना पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amazon prime Video Zee5 Disney Plus Hotstar Netflix Movies Web Series know about upcoming movies and web series in hindi on Netflix Amazon Prime Video Disney Plus Hotstar and zee5
सड़क 2 - फोटो : सोशल मीडिया

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की ब्लाइंड
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म 'दिल बेचारा' के बाद इस महीने सबसे पहले 14 अगस्त को इस प्लेटफॉर्म पर विद्युत जामवाल की एक्शन फिल्म 'खुदा हाफिज' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ एक बार फिर विद्युत की टक्कर कुणाल खेमू से होगी क्योंकि इसी दिन कुणाल की वेब सीरीज 'अभय 2' भी रिलीज होगी। इससे पहले विद्युत की फिल्म 'यारा' 30 जुलाई को रिलीज हुई थी जबकि कुणाल की फिल्म 'लूटकेस' को 31 जुलाई के दिन प्रीमियर किया गया था। इतनी जल्दी इन दोनों की भिड़ंत का यह दूसरा मौका है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म के पास आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त की फिल्म 'सड़क 2' भी मौजूद है। यह फिल्म 28 तारीख को रिलीज होगी।

विज्ञापन
Amazon prime Video Zee5 Disney Plus Hotstar Netflix Movies Web Series know about upcoming movies and web series in hindi on Netflix Amazon Prime Video Disney Plus Hotstar and zee5
बंदिश बैंडिट्स - फोटो : सोशल मीडिया

अमेजॉन प्राइम वीडियो के पत्ते खत्म
बात करें अगर इस प्लेटफॉर्म की तो इस महीने की शुरुआत में ही यह ओटीटी अपना हिंदी का इकलौता पत्ता खेल चुका है। इस महीने के लिए प्राइम वीडियो के पास सिर्फ एक ओरिजिनल हिंदी वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' थी जो 4 अगस्त को ही रिलीज हो चुकी है। पिछले महीने कि 31 तारीख को ही विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' का प्रीमियर भी प्राइम वीडियो पर ही किया गया है। यह उन सात फिल्मों में से एक थी जिन्हें प्लेटफॉर्म ने अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों के साथ खरीदा था। इनमें अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' भी शामिल थी।

पढ़ें: अपनी अगली फिल्म की यूनिट के साथ विदेश गए अक्षय कुमार, अब यूके में करेंगे अपनी 'बेलबॉटम' की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed