भारत में कोरोना काल के बाद ओटीटी का कारोबार तेजी से बढ़ गया है। लोग थिएटर और टीवी से दूरी बनाते हुए अपने फोन पर ही टीवी शो, वेब सीरीज और फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं। सिर्फ हिंदी भाषा में ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के भी कंटेट को लोग देखना पसंद करने लगे हैं। ओटीटी पर इतनी बड़ी संख्या में फिल्मों और वेब सीरीज का रिलीज होना ये दिखाता है कि भारत में ओटीटी का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। अब तो यहां तक कहा जाने लगा है कि डिजिटल रिलीज थिएटर रिलीज के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। इसकी वजह है ऑनलाइन चैनलों पर बढ़ते सब्सक्राइबर्स। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सबसे सस्ता ओटीटी प्लेटफॉर्म कौन सा है।
OTT: घर बैठे मनोरंजन करने के लिए चुकाने पड़ते हैं इतने पैसे, ये है सबसे सस्ता ओटीटी प्लेटफॉर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल सबसे ज्यादा लेटेस्ट वेब सीरीज और फिल्में देखने के लिए किया जाता है। इसमें दो सबसे कम रेंज के सब्सक्रिप्शन पैक हैं, जिनके आप सब्स्क्राइबर बन सकते हैं। नेटफ्लिक्स का बेसिक प्लान 199 रुपये का है। इसमें आप एड फ्री कंटेट अपने मोबाइल या स्मार्टफोन पर ही देख सकते हैं। हालांकि इसमें आप किसी दूसरे यूजर के साथ स्क्रीन शेयर नहीं कर पाएंगे। दूसरा प्लान 199 रुपये का है। ये प्लान एक महीने के लिए है। नेटफ्लिक्स का प्रीमियम प्लान 649 रुपये प्रति महीने का है। इसमें 4 स्क्रीन एकसाथ शेयर की जा सकती हैं।
अमेजॉन प्राइम
अमेजॉन प्राइम पर 179 रुपये का बेसिक प्लान है। इसके जरिए आप इसपर नई मूवी, वेब सीरीज देख सकते हैं। इस प्लान के साथ आपको फ्री और फास्ट डिलीवरी की सुविधा भी दी जाती है। इसके बाद 459 रुपये का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन होता है। इसमें भी आपको फ्री म्यूजिक और वीडियो की सुविधा मिलती है। वहीं अमेजॉन का सालाना पैक 1499 रुपये का है।
जी 5
जी 5 पर आप 12 भाषाओं में शो, फिल्में और म्यूजिक सुन सकते हैं। जी 5 में तीन महीने का प्लान केवल 299 रुपये का है। वहीं अगर सालाना की बात करें तो ये 999 रुपये का है। वार्षिक प्लान में यूजर्स एक समय पर 3 स्क्रीन पर ही कटेंट को देख सकते हैं।
ऑल्ट बालाजी
ऑल्ट बालाजी में आपको ज्यादातर 18+ यानि एडल्ट कंटेंट देखने को मिलता है। इसमें अच्छी बात यह है कि यदि कोई नया सब्ससक्राइबर है तो वह किसी भी सीरीज के पहले 3 एपिसोड को फ्री में देख सकता है। इसके बाद अगर आप आगे देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।