{"_id":"630fc66f7806ff109e2e1d91","slug":"koffee-with-karan-7-kriti-sanon-tiger-shroff-episode-actress-reveals-her-secret","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Koffee with Karan 7: फिल्म में कृति सेनन का रोमांटिक सीन देख हैरान रह गई थीं मां, बोलीं- कुछ ज्यादा...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Koffee with Karan 7: फिल्म में कृति सेनन का रोमांटिक सीन देख हैरान रह गई थीं मां, बोलीं- कुछ ज्यादा...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कृति सेनन-टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर के चर्चित शो 'कॉफी विद करण 7' का एक और धमाकेदार एपिसोड आ चुका है। नए एपिसोड में कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ नजर आए। हाल ही में इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया था जो दर्शकों को बहुत पसंद आया था। इस प्रोमो से ही लोगों को अंदाजा लग गया था कि आने वाले एपिसोड में करण जौहर इन सेलेब्स से कई राज की बातें उगलवाएंगे।
Trending Videos
2 of 4
कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
इस एपिसोड में करण जौहर अपने मेहमानों से कई तरह के सवाल पूछते दिखे जिनमें से एक सवाल उनका फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' को लेकर भी था। बातचीत के दौरान कृति सेनन यह एक्सेप्ट करती हुई नजर आईं कि उनकी मां गीता सेनन के मना करने के बाद उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट किया था। उन्होंने बताया कि वह अक्सर अपनी मां से अपने रोल के लेकर चर्चा किया करती हैं और कुछ रोल उनके कहने पर अस्वीकार कर देती हैं जैसा लस्ट स्टोरीज के साथ हुआ।
इसी दौरान उन्होंने एक पुराना किस्सा याद करते हुए बताया कि एक बार उन्होंने मां को बताए बिना फिल्म 'राबता' में एक छोटा सा मेकआउट सीन कर लिया था। उन्होंने बताया कि इस सीन को देखकर उनकी मां का हैरान रह गई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि रोमांटिक सीन देखकर उनकी मां ने उनसे कहा था, 'कुछ ज्यादा नहीं है इसमें'।
4 of 4
कृति सेनन, टाइगर श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि यह करण जौहर के शो का नौवां एपिसोड है। इस शो में कृति और टाइगर की स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिली। कृति के साथ करण इस शो में टाइगर श्रॉफ से भी सवालों के बौछार करते नजर आए। करण जौहर द्वारा पूछे गए रिलेशनशिप के सवाल पर टाइगर बचते नजर आए। गौरतलब है कि टाइगर और कृति ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। साबिर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X