फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cricket movies: अगर आप भी हैं आईपीएल के फैन, तो हॉटस्टार पर जरूर देखें क्रिकेट पर आधारित ये फिल्में

Mon, 04 Apr 2022 06:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 04 Apr 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
List of cricket movies available on disney plus hotstar in india like ms dhoni the untold story kaun pravin tambe 83
हॉटस्टार पर मौजूद हैं ये क्रिकेट फिल्में - फोटो : social media
साल के इस समय क्रिकेट के दीवाने हमारे भारत देश में सभी के घरों की टीवी स्क्रीन्स पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का कब्जा है। हम सभी को फिल्में देखना पसंद हैं, है ना? आप क्रिकेट के कितने ही बड़े प्रशंसक क्यों न हों, फिर भी आप फिल्में देखना पसंद करेंगे। यदि आप जो फिल्म देख रहे हैं वह क्रिकेट के बारे में है तो यह आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा। हिंदी सिनेमा ने वर्षों से क्रिकेट को अपना एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाए रखा है। चाहे फिर वो किसी क्रिकेटर की कहानी को बताने के लिए हो या फिर किसी फिल्म में हंसी-मजाक खेल-कूद का माहौल दिखाने के लिए , खेल ने लगातार सिल्वर स्क्रीन पर राज किया है। ओटीटी के इस जमाने में हर चीज ऑनलाइन मौजूद है और इन्हीं में क्रिकेट प्रेमियों के लिए क्रिकेट से जुड़ी फिल्में भी शामिल हैं। आज हमने आपके लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद क्रिकेट से ताल्लुक रखने वाली फिल्मों की एक लिस्ट तैयार की है।
List of cricket movies available on disney plus hotstar in india like ms dhoni the untold story kaun pravin tambe 83
M.S. Dhoni: The Untold Story - फोटो : twitter

एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
यह फिल्म निस्संदेह अब तक की बनी सर्वश्रेष्ठ बायोपिक्स में से एक है। 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' न केवल धोनी प्रशंसकों के लिए, बल्कि हर क्रिकेट प्रशंसक के लिए एक ट्रीट है। इसमें एमएस धोनी की कहानी दिखाई गई है कि कैसे रांची का एक युवा लड़का महान खिलाड़ियों में से एक बन गया। इसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने एमएस धोनी का किरदार निभाया है। इस 2016 में आई फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था।  

List of cricket movies available on disney plus hotstar in india like ms dhoni the untold story kaun pravin tambe 83
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

83 
पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म '83' 1983 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की कहानी दिखाती है। फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव और दीपिका पादुकोण ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को कबीर खान  ने डायरेक्ट किया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
List of cricket movies available on disney plus hotstar in india like ms dhoni the untold story kaun pravin tambe 83
कौन प्रवीण तांबे - फोटो : social media

कौन प्रवीण तांबे
अभी बीते दिनों ओटीटी पर ही रिलीज हुई इस फिल्म का नाम सुनकर आप एक बार सोच में जरूर पड़ जाएंगे कि आखिर प्रवीण तांबे कौन हैं। यह फिल्म इसी बात का जवाब देते हुए, क्रिकेटर प्रवीण तांबे की कहानी को दिखाती है। इस फिल्म में क्रिकेटर प्रवीण तांबे की भूमिका में श्रेयस तलपड़े ने निभाई है। 

विज्ञापन
List of cricket movies available on disney plus hotstar in india like ms dhoni the untold story kaun pravin tambe 83
फरारी की सवारी - फोटो : सोशल मीडिया

फरारी की सवारी 
साल 2012 में 'फरारी की सवारी' एक कॉमेडी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो एक छोटे लड़के कायो के इर्द-गिर्द घूमती है। कायो क्रिकेट के लिए क्रेजी है और केवल क्रिकेट खेलता है। उसके पिता (शरमन जोशी) एक नौकरीपेशा आम आदमी हैं। वह कायो के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में खेलने के सपने को पूरा करने के लिए, उसकी हर संभव मदद करते हैं। यह देखना काफी दिलचस्प है कि इसमें कायो के पिता की मदद सचिन तेंदुलकर की कार कैसे करती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed