फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: लॉकअप से बेघर होने के बाद, सारा पर बरसे अली मर्चेंट; बोले- 'मैं उसकी शक्ल भी नहीं देखना चाहता'

Mon, 02 May 2022 02:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 02 May 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
Lock Upp ex contestant ali merchant burst out at ex wife sara khan says he does not want to see her face again
सारा खान और अली मर्चेंट - फोटो : social media

इस समय के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'लॉकअप' का हर कंटेस्टेंट सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं, जो शो से बाहर आने के बाद भी लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। उनमें से एक हैं, अली मर्चेंट, शो से बाहर आने के बाद से वह अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इन बयानों के बाद अब अली मर्चेंट ने अपनी पूर्व पत्नी सारा खान को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसे सुन कोई भी चौंक जाएगा। 

Lock Upp ex contestant ali merchant burst out at ex wife sara khan says he does not want to see her face again
अली मर्चेंट और सारा खान - फोटो : social media

सारा की शक्ल भी नहीं देखना चाहते अली 
अली और सारा के बीच के बिगड़े रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगाते देखा जाता रहा है। लेकिन इस बार अली ने सारा पर बड़ा इल्जाम लगाया है। उनका कहना है कि शो में सारा की वजह से उनका मजाक उड़ाया गया। अली कहते हैं, 'जो लोग दूसरों का बुरा सोचते हैं, उनके साथ कभी भी अच्छा नहीं हो सकता। न तो सारा को लोगों का प्यार मिला और न ही कैदियों का सपोर्ट। मैं अपने लिए दूसरों का इस्तेमाल नहीं करता। पिछले वर्षों में मेरा नाम कई बार विवादों में आया, जबकि मेरी कोई गलती ही नहीं थी। मैं सारा को बिल्कुल भी महत्व नहीं देना चाहता हूं, क्योंकि मैं अपने लिए अच्छा कर रहा हूं और इस वक्त मेरी जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा है। मैं किसी पर कीचड़ उछाल कर लाइमलाइट नहीं बटोरना चाहता और मैं कभी दोबारा उसकी शक्ल भी नहीं देखना चाहता हूं।'

Lock Upp ex contestant ali merchant burst out at ex wife sara khan says he does not want to see her face again
अली मर्चेंट-सारा खान - फोटो : सोशल मीडिया

अली ने सारा को दी नसीहत 
अली ने आगे कहा, "मेरे लिए वह, बहुत मुश्किल और दुख देने वाला समय था, जब लोगों ने कहा कि मैं सारा की वजह से शो में आया था। मैं अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका हूं और लॉकअप के जरिए मिले मौके का फायदा उठाना चाहता हूं। मुझे झूठ बोलने या चीजों को छिपाने की आदत नहीं है। अब जब मैं शो से बाहर हो गया हूं, तो मैं सिर्फ अपनी एक्स वाइफ से कहना चाहता हूं कि मेरे नाम से लाइमलाइट बटोरना बंद करो।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lock Upp ex contestant ali merchant burst out at ex wife sara khan says he does not want to see her face again
kangana ranaut - फोटो : सोशल मीडिया

आखिरी पड़ाव पर पहुंचा लॉकअप
लॉकअप एक कैप्टिविटी आधारित रिएलिटी शो है, जो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम किया जाता है। इस शो में कई सेलेब्स को मॉक जेल में रखा गया है। शो को अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया जा रहा है। शो अब अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed