महीने और हफ्ते की शुरुआत के साथ ही फैंस नई फिल्मों और सीरीज के आने का इंतजार करने लगते हैं। कोरोना महामारी से पहले लोगों का ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर ज्यादा क्रेज नहीं था और वह अपने मनोरंजन के लिए फिल्मों के थिएटर में रिलीज होने का इंतजार करते थे। लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म ने लोगों को घर बैठे ही मनोरंजन का बढ़िया विकल्प दे दिए हैं। ओटीटी पर हर हफ्ते कई सीरीज और फिल्में रिलीज होती हैं। ऐसे में इस हफ्ते की शुरुआत के साथ ही आप एक्शन-थ्रिलर, कॉमेडी और रोमांस का डोज लेने के लिए तैयार हो जाइए। आपकी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हमने इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट तैयार कर ली है। आइए जानते हैं इस हफ्ते क्या खास है...
OTT Release This week: अनिल कपूर की ‘थार’ से बिग बी की ‘झुंड’ तक, मई के पहले हफ्ते में रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेक्ड सीजन 3 (Baked Season 3)
ये सीरीज तीन यूनिवर्सिटी के फ्लैटमेट्स की कहानी दिखाती है, जो रात में फुड डिलीवरी सर्विस शुरू करने का फैसला करते हैं। इस सीजन में तीनों की एक ट्रिप देखने को मिलेगी, जब यह पहाड़ों में छुट्टी बिताने जाते हैं। विश्वजॉय मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी सीरीज में प्रणय मनचंदा, शांतनु अनम, मणिक पपनेजा और कृति विज मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 2 मई से वूट पर स्ट्रीम होगी।
झुंड (Jhund)
अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म झुंड विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन फुटबॉल कोच का किरदार निभाने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन मराठी फिल्म 'सैराट' फेम नागराज मंजुले ने किया है। यह फिल्म 6 मई को जी5 पर रिलीज होगी।
थार (Thar)
राज सिंह चौधरी द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म 'थार' में अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इसमें अनिल कपूर पुलिस तो हर्षवर्धन स्मगलर की भूमिका में हैं। यह फिल्म 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
होम शांति (Home Shanti)
यह कहानी एक मिडिल क्लास परिवार की है, जो कई वर्षों तक सरकारी क्वाटर में रहने के बाद अपना पहला घर बना रहा है। सरकारी क्वार्टर खाली करने में बस तीन महीने बचे हैं। सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा स्टारर यह शो 6 मई को डिज्नी हॉटस्टार पर आएगा।