फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: कंगना की जेल में होगी सायशा शिंदे की दोबारा एंट्री, अभिनेत्री से तीखी बहस के बाद होना पड़ा था शो से बाहर

Sun, 03 Apr 2022 06:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 03 Apr 2022 06:26 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का मशहूर और चर्चित रियलिटी शो लॉकअप शुरुआत से ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आए दिन होने वाले लड़ाई- झगड़े और कंटेस्टेंट्स द्वारा किए जाने वाले खुलासे दर्शकों का भरपूप मनोरंजन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Lock Upp: Saisha Shinde to re-enter in Kangana ranaut show lock upp after apologising to actress
सायशा शिंदे, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत का मशहूर और चर्चित रियलिटी शो लॉकअप शुरुआत से ही काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आए दिन होने वाले लड़ाई- झगड़े और कंटेस्टेंट्स द्वारा किए जाने वाले खुलासे दर्शकों का भरपूप मनोरंजन कर रहे हैं। इसी क्रम में अब इस शो के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेगा। दरअसल, आज के एपिसोड में शो से बाहर हो चुके कंटेस्टेंट की फिर से कंगना की जेल में एंट्री होगी।

Lock Upp: Saisha Shinde to re-enter in Kangana ranaut show lock upp after apologising to actress
सायशा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

अपकमिंग एपिसोड में शो की होस्ट कंगना रणौत लॉक आउट हो चुकीं कंटेस्टेंट सायशा शिंदे का स्वागत करती नजर आएंगी। सायशा के पिछले हफ्ते रियलिटी शो से बाहर होना पड़ा जब उनकी कंगना के साथ गरमागरम बहस हो गई और उन्होंने अभिनेत्री से माफई मांगने से इनकार करते हुए शो छोड़ दिया। हालांकि, शो से बाहर होने के बाद उन्होंने सेशल मीडिया पर कंगना और उनके प्रशंसकों के लिए एक माफीनामा लिखा।

 

Lock Upp: Saisha Shinde to re-enter in Kangana ranaut show lock upp after apologising to actress
लॉकअप - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में ऑल्ट बालाजी द्वारा साझा किए गए एक प्रोमो वीडियो में, कंगना मुनव्वर से कहती हैं कि, “जब सायशा जा रही थी तो वह रो रही थी, लेकिन उस वक्त तुम और भी रो रहे थे। आप जैसे उसे कह रहे थे कि, 'सायशा कंगना से माफी मांग ले, ऐसे मत जाओ,' मैंने सोचा कि यह कैसा गहरा संबंध है। मुझे अच्छा महसूस हुआ।" मुनव्वर मुस्कुराते हुए कहते हैं, ''वो इस शो में बने रहना चाहती थी।'' इस पर कंगना ने जवाब दिया, "अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हारी इच्छा पूरी कर सकती हूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Lock Upp: Saisha Shinde to re-enter in Kangana ranaut show lock upp after apologising to actress
सायशा शिंदे, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद एक अन्य प्रोमो वीडियो में सायशा कंगना की जेल में दमदार एंट्री करती नजर आईं। सायशा बॉलीवुड के मशहूर गाने बोले चूड़िया पर नाचते हुए एंट्री करते हुए जोर से कहती है, “मैं सब भूल गई। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं वापस आ गई हूं। दरअसल, सायशा को शो से तब बाहर कर दिया गया जब जेल में उनके अशिष्ट व्यवहार के लिए कंगना ने उन्हें और करणवीर बोहरा को फटकार लगाई थी। इस दौरान सायशा ने अपना आपा खो दिया और कहा कि वह अपने व्यवहार के लिए कंगना से माफी नहीं मांगेगी।

 

विज्ञापन
Lock Upp: Saisha Shinde to re-enter in Kangana ranaut show lock upp after apologising to actress
सायशा शिंदे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं, शो से बाहर आने के बाद सायशा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कंगना से माफी मांगी और कहा कि वह शो में वापसी करना चाहती हैं। उन्होंने लिखा, "आखिरकार मैंने आपका अपमान किया और इसके लिए मुझे खेद है। मेरी मां ने हमेशा मुझे सिखाया है कि जब आप गलत हों तो स्वीकार करें और क्षमा मांगने में संकोच न करें। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे शो में वापस लाएंगे और मैं आपको दिखाऊंगी कि मैं वास्तव में क्या करने में सक्षम हूं। ”

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed