सब्सक्राइब करें

Photo: ‘लॉकअप’ जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी ने शेयर की गर्लफ्रेंड संग तस्वीर! सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 09 May 2022 10:43 AM IST
विज्ञापन
Lock Upp Winner Munawar Faruqui Share Photo With Her Rumoured Girlfriend Babbi
मुनव्वर फारूकी ने शेयर की तस्वीर - फोटो : Instagram

अल्ट बालाजी के पहले रियलिटी शो 'लॉकअप' के कैदी नंबर वन बने मुनव्वर फारूकी को जनता ने खूब प्यार दिया। स्टेंडअप कॉमेडियन मुनव्वर को शो में पहले दिन से ही जनता का सपोर्ट मिल रहा था। शो का विनर बनने के बाद जब वह डोंगरी पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। वहीं, शो से बाहर आते ही मुनव्वर फारूकी ने एक फोटो शेयर कर सबको हैरान कर दिया। मुनव्वर ने एक लड़की के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस यहीं सवाल कर रहे हैं कि ये कौन है? सोशल मीडिया पर अब दोनों का ये फोटो छाया हुआ है। 

Lock Upp Winner Munawar Faruqui Share Photo With Her Rumoured Girlfriend Babbi
मुनव्वर फारूकी - फोटो : Instagram

दरअसल, शो से बाहर आने के बाद मुनव्वर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर किया। फोटो में वह एक लड़की के साथ रोमांटिक पोज में खड़े हैं। लड़की मिरर में फोटो लेते हुए दिखाई दे रही है, तो मुनव्वर उन्हें बड़े ही प्यार से पकड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि लड़की का चेहरा पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि मुनव्वर ने उसे हार्ट इमोजी से छुपा दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुनव्वर के साथ फोटो में दिखाई दी लड़की मौजूद है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prince✨ (@royal.xd02)

Lock Upp Winner Munawar Faruqui Share Photo With Her Rumoured Girlfriend Babbi
मुनव्वर फारूकी - फोटो : Instagram

मुनव्वर ने फोटो शेयर करते हुए दिलजीत दोसांज का गाना 'लवर' लगाया है और साथ में लिखा है बब्बी बब्बी तेरा नी मैं। शो में भी मुनव्वर को कई बार बब्बी कहते हुए सुना गया था। शो में उन्होंने कई बार हिंट दिया था कि बाहर उनकी गर्लफ्रेंड है, जिसे वह बब्बी कहकर बुलाते हैं। हालांकि अपने रिश्ते को लेकर उन्होंने कभी खुलकर बात नहीं की थी। यहीं नहीं शो में ही इस बात का खुलासा हुआ था कि वह शादीशुदा है और उनका एक बच्चा भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lock Upp Winner Munawar Faruqui Share Photo With Her Rumoured Girlfriend Babbi
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

'लॉकअप' की बात करें तो शो में मुनव्वर फारूकी को मास्टरमाइंड कहा जाता था। वह कई बार शो में बने रहने के नए-नए पैंतरे निकाल लाते थे और इसी वजह से जनता भी उन्हें काफी पसंद करती थी। शो में मुनव्वर और अंजलि अरोड़ा काफी क्लोज थे और दोनों की जोड़ी को फैंस भी एक साथ देखना पसंद करते थे। शो में अंजलि ने माना था उन्हें मुनव्वर पसंद है और सायशा शिंदे ने भी अपने प्यार का इजहार किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed