सब्सक्राइब करें

Lockupp: कंगना रणौत के सामने बोलीं बबीता फोगाट- मुझसे दूर रहो नहीं तो धोबी पछाड़, देखें ये दमदार वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 27 Feb 2022 11:33 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने चर्चित रियलिटी शो लॉकअप के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री कर चुकी हैं। अभिनेत्री के इस शो की चर्चा चारों तरफ देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Lockupp: Babita Phogat got angry on Kangana Ranaut said stay away from me
बबीता और कंगना - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अपने चर्चित रियलिटी शो लॉकअप के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री कर चुकी हैं। अभिनेत्री के इस शो की चर्चा चारों तरफ देखने को मिल रही है। 27 फरवरी यानी रविवार से शुरू हुआ अभिनेत्री का यह रियलिटी शो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। शो के शुरू होते ही अब इसके कई सारे प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस शो में अलग- अलग क्षेत्र में कई जाने-माने कलाकार कैदी बने नजर आएंगे, जिन पर अपने नियमों के साथ हुकूमत करती नजर आएंगी इस जेल की क्वीन बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत।

 

इसी बीच एमएक्स प्लेयर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रियलिटी शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। शो के इस वीडियो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं मशहूर पहलवान बबीता फोगाट और शो की होस्ट कंगना रनौत। हालांकि इस दौरान बबीता और कंगना के बीच तीखी बहस भी देखने को मिल रही है।

Trending Videos
Lockupp: Babita Phogat got angry on Kangana Ranaut said stay away from me
बबीता और कंगना - फोटो : इंस्टाग्राम

सामने आए इस वीडियो में कंगना और बबीता के बीच जुबानी जंग देख दर्शकों का क्रेज बढ़ सां गया है। दरअसल शो के इस प्रोमो से यह साफ पता चल रहा है कि कंगना रनौत का यह नया रियलिटी शो काफी विवादित होने वाला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockupp: Babita Phogat got angry on Kangana Ranaut said stay away from me
Lock Upp - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में कंगना बबीता से कहती है कि आप पर आरोप है कि कुश्ती के अखाड़े में अपने दिमाग का सदुपयोग कर बहुत सारे मेडल जीते, लेकिन राजनीति के अखाड़े में आप दिमाग का सही उपयोग नहीं कर पाईं।

Lockupp: Babita Phogat got angry on Kangana Ranaut said stay away from me
kangna ranaut, lock upp show - फोटो : Social Media

कंगना की यह बात सुनते ही बबीता उन पर भड़क उठीं। इसके बाद अपने अंदाज में कंगना को जवाब देते हुए बबीता ने कहा कि, आपने जो आरोप मुझ पर लगाए हैं, वह सरासर गलत और बेबुनियाद है। आप मुझसे थोड़ा सा दूर रहिए, नहीं तो धोबी पछाड़ लगाते हुए देर नहीं लगाऊंगी। बबीता के मुंह से यह बात सुनकर कंगना भी काफी हैरान नजर आईं।


विज्ञापन
Lockupp: Babita Phogat got angry on Kangana Ranaut said stay away from me
कंगना रनौत - फोटो : Instagram

इस शो में 16 सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे। रियलिटी शो लॉकअप 27 फरवरी यानी रविवार से एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हो चुका है। दर्शक इसे इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल फ्री देख सकते हैं। इस नए रिएलिटी शो की बात करें तो इस शो को 72 दिनों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें कुल 16 विवादित कंटेस्टेंट्स को एक लॉकअप में बंद किया जाएगा। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed