फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदाना करीमी का खुलासा: सलवार कमीज पहनने के लिए फोर्स करते थे ससुराल वाले, पति सभी दोस्तों के साथ सोता था

Tue, 05 Apr 2022 01:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 05 Apr 2022 01:05 PM IST
विज्ञापन
Mandana Karimi revealed that her ex-husband Gaurav Gupta slept with all the women lock upp
मंदाना करीमी-गौरव गुप्ता - फोटो : Instagram

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मंदाना करीमी इन दिनों कंगना रणौत के शो लॉकअप का हिस्सा हैं। मंदाना ने इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। हालांकि बाकी कंटेस्टेंट के मुकाबले मंदाना की गेम कमजोर दिखाई देती है लेकिन वह अपने बयानों की वजह से शो की जान बनी हुई हैं। पिछले दिनों मंदाना ने अली मर्चेंट पर लॉकअप के बाथरूम में *** करने का आरोप लगाया था, वहीं अब मंदाना ने अपने एक्स हसबैंड गौरव गुप्ता के बारे में हैरान करने वाला खुलासा किया है।

Mandana Karimi revealed that her ex-husband Gaurav Gupta slept with all the women lock upp
मंदाना करीमी - फोटो : instagram

मंदाना ने शो में बताया, मैंने 27 साल में शादी कर ली थी। हमने ढाई साल एक दूसरे को डेट किया फिर सगाई कर ली। हम सात महीने तक खूबसूरत रिलेशनशिप में रहे और फिर शादी कर ली। फिर हम कुछ समय बाद ही अलग हो गए। अपनी साथी  कंटेस्टेंट अजमा से बाद करते हुए मंदाना ने कहा, मेरा तलाक तो अभी 2021 में हुआ है लेकिन हम लोग पहले ही अलग हो गए थे।

Mandana Karimi revealed that her ex-husband Gaurav Gupta slept with all the women lock upp
मंदाना करीमी

मंदना कहती हैं, इन 4 सालों में, वो (पति) सबके साथ सोया था। उनमें से मैं सभी को जानती हूं।' अजमा जब उनसे पूछती हैं कि ये सब जानते हुए भी पहले तलाक क्यों नहीं लिया, इसपर मंदाना कहती हैं, ये मेरे सीक्रेट का एक हिस्सा था, क्योंकि कोई ये नहीं जानता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandana Karimi revealed that her ex-husband Gaurav Gupta slept with all the women lock upp
mandana karimi - फोटो : सोशल मीडिया

मंदाना ने ये भी खुलासा किया कि शादी से पहले गौरव का परिवार उन्हें बहुत सपोर्ट करता था लेकिन शादी के बाद सबकुछ बदल गया। मंदाना ने कहा- 'मुझसे कहा जाता था, सिर्फ सलवार कमीज पहनो, मंदिर के सामने बस बैठो। मुझे अकेले बाहर नहीं जाने दिया जाता था।' बता दें मंदाना ने गौरव से शादी के बाद अपना सरनेम मंदाना गुप्ता कर लिया था।

विज्ञापन
Mandana Karimi revealed that her ex-husband Gaurav Gupta slept with all the women lock upp
मंदाना करीमी-गौरव गुप्ता - फोटो : Twitter

मालूम हो कि मंदाना ने 2017 में हुई शादी के छह महीने बाद जुलाई में ही गौरव गुप्ता और उनकी फैमिली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। मंदाना ने यह आरोप भी लगाया था कि शादी से पहले गौरव ने उनका धर्म परिवर्तन कराया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed