डिजिटल युग में अब लोग सिनमाघरों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को तवज्जो देने लगे हैं। यही वजह है कि अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे कई ऐप्स लोगों के लिए अच्छा कंटेंट तैयार कर रहे हैं। इस ऐप्स पर आपको क्राइम, थ्रिलर, रोमांटिक, कॉमेडी से लेकर ड्रामा तक की शैली के कंटेंट देखने को मिलेंगे। लेकिन कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐसे भी हैं जो दर्शकों को बी-ग्रेड बोल्ड और कामुक कंटेंट प्रदान करते हैं। आज हम उन्हीं प्लेटफॉर्म्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोगों को इस तरह के कंटेंट उपलब्ध करा रहे हैं।
Bold Web Series: हद से ज्यादा बोल्ड हैं इन ऐप्स की वेब सीरीज, भूलकर भी न देखें परिवार के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहले नंबर पर उल्लू ऐप है। इस प्लेटफॉर्म पर इरोटिक कंटेंट की भरमार है। 'कविता भाभी', 'चरमसुख' 'पलंग तोड़' जैसे दर्जनों बोल्ड कंटेंट मौजूद हैं। कामुक वेब सीरीज के अलावा इस ऐप पर कुछ अच्छे अभिनेताओं के साथ भी शोज हैं। हालांकि ऐसे वेब शो की संख्या इस प्लेटफॉर्म पर बहुत कम है।
कूकू ऐप भी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो लोगों को बोल्ड वेब सीरीज परोसता है। इस ऐप पर बड़ी संख्या में कामुक वेब सीरीज उपलब्ध हैं। लोगों के बीच यह ऐप काफी लोकप्रिय है। इस ऐप को प्लेस्टोर से अब तक 10 लाख से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है।
इस ऐप पर भी हद से ज्यादा बोल्ड बेब सीरीज हैं। पिंप, देसी रोमियो, इश्कहोलिक्स, जैसी बोल्ड सीरीज इस ऐप पर मौजूद है। उल्लू ऐप की तरह यह भी इरोटिक कंटेंट के लिए जाना जाता है। ऐप पर यूजर्स अच्छे पैसे खर्च करके इस तरह के शोज देखना पसंद करते हैं।
न्यूफ्लिक्स भी अपने बोल्ड कंटेंट के लिए जाना जाता है। इस ऐप पर बहुत सारी देसी बोल्ड सीरीज मौजूद हैं। हद से ज्यादा बोल्ड कंटेंट देने के लिए यह ऐप भी काफी मशहूर है। इस ऐप को यूज करने वाले लोगों को इसके इरोटिक शोज का बेसब्री से इंतजार रहता है।