फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जी5 ने इस बार उठाया अहम समस्या से पर्दा, एसटीएफ और नक्सलियों के संघर्ष की ये है रोचक कहानी

Thu, 05 Nov 2020 02:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 05 Nov 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Naxalbari Trailer Released By ZEE5 Starring Rajeev Khandelwal Aamir Ali Shreejita De Tina Dutta
नक्सलबाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने अपनी एक और चर्चित वेब सीरीज 'नक्सलबाड़ी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक्शन ड्रामा सीरीज कहानी है नक्सलियों और सरकार के बीच द्वंद्व की जिसमें दोनों ही पक्ष लड़ते समय खुद को धर्म की राह पर चलता हुआ देखते हैं। फिर इनके बीच आकर एसटीएफ का एक एजेंट राघव इन दोनों ही पक्षों की गलतफहमी दूर करता है। इस सीरीज में राजीव खंडेलवाल, सत्यदीप मिश्रा, टीना दत्ता, आमिर अली, श्रीजीता डे, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Naxalbari Trailer Released By ZEE5 Starring Rajeev Khandelwal Aamir Ali Shreejita De Tina Dutta
राजीव खंडेलवाल - फोटो : instagram: simplyrajeev

वेब सीरीज 'नक्सलबाड़ी' में अभिनेता राजीव खंडेलवाल एसटीएफ एजेंट राघव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ट्रेलर की रिलीज के मौके पर राजीव ने कहा, 'जी5 की रचनात्मक टीम ने इस शो को बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। ट्रेलर में दर्शकों को नक्सलियों के बीच युद्ध की एक झलक दिखाई गई है जिनके पास अपना एक एजेंडा है। और उधर, उद्योगपति भी अपना एक व्यक्तिगत एजेंडा लेकर चल रहे हैं। इस कहानी में राजनीति का भी दखल है। सबकी नजर में अपने अपने हिसाब से सब अच्छे हैं लेकिन इसके पीछे हकीकत कुछ और ही है। मुझे लगता है कि दर्शकों को वास्तव में यह सीरीज बहुत पसंद आने वाली है।'

Naxalbari Trailer Released By ZEE5 Starring Rajeev Khandelwal Aamir Ali Shreejita De Tina Dutta
नक्सलबाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज 'नक्सलबाड़ी' का निर्देशन पार्थो मित्रा ने किया है। इसकी शुरुआत उन्होंने देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू होने से पहले ही शुरू कर दी थी। शूटिंग में थोड़ा ही काम बाकी था जिसे लॉकडाउन खत्म होने के बाद कलाकारों ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। लॉकडाउन के दौरान ही शो के निर्माताओं को इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर भी काम करने का मौका मिल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naxalbari Trailer Released By ZEE5 Starring Rajeev Khandelwal Aamir Ali Shreejita De Tina Dutta
नक्सलबाड़ी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आठ एपिसोड में बनी अब इस वेब सीरीज की कहानी 28 नवंबर को दर्शकों के सामने पेश हो जाएगी। जी5 की इस वेब सीरीज 'नक्सलबाड़ी' में उठाया गया नक्सलियों का मुद्दा बहुत ही संवेदनशील है। देश में बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, आदि राज्यों से अक्सर नक्सलियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ की खबरें आती रहती हैं। इन घटनाओं में काफी निर्दोष लोग भी हताहत होते हैं।

विज्ञापन
Naxalbari Trailer Released By ZEE5 Starring Rajeev Khandelwal Aamir Ali Shreejita De Tina Dutta
नक्सलबाड़ी - फोटो : अणर उजाला, मुंबई

अभिनेता राजकुमार राव की वर्ष 2017 में आई फिल्म 'न्यूटन' भी नक्सली इलाकों में चुनाव के मुद्दों पर आधारित रही। अमित मासुरकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एक संवेदनशील कहानी होने की वजह से ही आधिकारिक रूप से ऑस्कर पुरस्कार की रेस में भेजा गया था। हालांकि, कोई बात बन नहीं पाई।

पढ़ें: सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'जहां से मेरी जिंदगी शुरू होती है और...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed