कोरियन थ्रिलर शो स्क्विड गेम के पहले सीजन के ग्लोबल हिट होने के बाद अब नेटफ्लिक्स ने इसके दूसरे सीजन की घोषणा भी कर दी है। इस शो का पहला सीजन पिछले साल रिलीज हुआ था और लोग इसके दीवाने बन गए थे। प्रशंसकों के साथ ही समीक्षकों द्वारा भी इसको अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिलहाल सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा नेटफ्लिक्स ने स्क्विड गेम सीजन 2 की खबर प्रशंसकों संग साझा की है वहीं इसके निर्देशक और निर्माता निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक ने एक अन्य नोट के द्वारा इससे जुड़ी कुछ डिटेल्स भी शेयर की हैं।
Squid Game season 2: नेटफ्लिक्स की ग्लोबल हिट सीरीज 'स्क्विड गेम सीजन 2' की घोषणा, शुरू होगा खतरनाक खेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेटफ्लिक्स ने अपने ट्विटर हैंडल से सीरीज की घोषणा करते हुए लिखा, "रेड लाइट ... ग्रीन लाइट! स्क्विड गेम आधिकारिक तौर पर सीजन 2 के लिए वापस आ रहा है।" वहीं दूसरे ट्वीट में इसके निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक के द्वारा फैंस के लिए एक खास नोट भी साझा किया गया है।
Red light… GREENLIGHT!
Squid Game is officially coming back for Season 2! pic.twitter.com/4usO2Zld39
नेटफ्लिक्स ने दूसरे ट्वीट में नोट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, स्क्विड गेम के लेखक, निर्देशक, निर्माता ह्वांग डोंग-ह्युक के पास प्रशंसकों के लिए एक संदेश है। इस नोट में लिखा गया है कि "पिछले साल स्क्वीड गेम के पहले सीजन को जीवंत करने में 12 साल लग गए। . लेकिन स्क्वीड गेम को अब तक की सबसे लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज बनने में 12 दिन लगे। इसके आगे नोट में लिखा गया, स्क्विड गेम के लेखक, निर्देशक और निर्माता के रूप में, दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए एक बड़ा उत्साह। हमारे शो को देखने और पसंद करने के लिए धन्यवाद, और अब, गि-हुन रिटर्न। द फ्रंट मैन रिटर्न। सीजन 2 आ रहा है। द मैन इन सूट भी वापस आ सकता है। आपको यंग-ही के प्रेमी चेउल-सु से भी मिलवाया जाएगा।
ये रही पहले सीजन की कहानी
नेटफ्लिक्स के सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज स्क्विड गेम में कर्ज में डूबे लोगों के बीच एक गेम कंपटीशन की कहानी दिखाई गई है। ये सभी कर्ज से निकलने के लिए गेम का हिस्सा बनते हैं, जो जीतता है उसे बड़ी रकम मिलती है, लेकिन ये कोई आसान गेम नहीं है बल्कि में एक खतरनाक ट्विस्ट है। जो हारता है, उसे दुनिया से भी अलविदा कहना पड़ता है, यानी गेम से वापस लौटने का कोई रास्ता नहीं है।