{"_id":"62a5f1f00f80785ebb3888f7","slug":"jennifer-winget-opens-up-on-her-linkup-rumours-with-code-m-co-star-tanuj-virwani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jennifer Winget : क्या तनुज विरवानी के साथ रिलेशनशिप में हैं जेनिफर? अभिनेत्री बोलीं- उनके आसपास रहना मजेदार है","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Jennifer Winget : क्या तनुज विरवानी के साथ रिलेशनशिप में हैं जेनिफर? अभिनेत्री बोलीं- उनके आसपास रहना मजेदार है
अभिनेत्री जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'कोड एम' के दूसरे सीजन के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। जेनिफर का नाम कोड एम के को-स्टार तनुज विरवानी के साथ जोड़ा जा रहा है। अब हाल ही में जेनिफर ने तनुज विरवानी के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर बात की है।
2 of 4
जेनिफर विंगेट
- फोटो : Instagram
दरअसल, जेनिफर की जन्मदिन पार्टी के दौरान उनकी तनुज के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। तभी से दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें आने लगी थीं। वहीं, हाल ही में जेनिफर ने एक इंटरव्यू के दौरान के तनुज के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। जेनिफर ने इन सभी खबरों को अपवाह बताया और कहा कि जब तक उनके परिवार को सच पता है उन्हें किसी बात से फर्क नहीं पड़ता।
3 of 4
जेनिफर विंगेट
- फोटो : सोशल मीडिया
जेनिफर ने कहा, 'मुझे इस तरह की खबरें बिलकुल भी परेशान नहीं करती क्योंकि जब तक मेरे परिवार, दोस्तों और फैंस को सच्चाई पता है, तब तक ये मेरे लिए मायने नहीं रखता। मैं एक पब्लिक फिगर हूं और ऐसे में लोगों की मेरे बारे में राय होगी, जो ठीक है और उससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। मैं समझती हूं कि ये मेरे काम का हिस्सा है। इसलिए मुझे कोई दिक्कत नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जेनिफर विंगेट, तनुज विरवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
को-स्टार तनुज के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए जेनिफर ने कहा, 'हम दोनों का बॉन्ड पहले सीजन से अब तक काफी मजबूत हुआ है। उनके आसपास रहना मुझे पसंद है। वह हमेशा खुशी से भरपूर रहते हैं, ऐसे में सेट पर भी काफी मजा आता है। बता दें कि 9 जून से 'कोड एम' वेब सीरीज का दूसरा सीजन वूट पर स्ट्रीम कर रहा है, जिसमें जेनिफर का किरदार लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।