फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Web Series: रोमांस थ्रिल और क्राइम के हैं शौकीन, तो आज ही देख डालिए ये शानदार वेब सीरीज

Sun, 12 Jun 2022 10:08 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 12 Jun 2022 10:08 AM IST
विज्ञापन
amazon prime top 5 web series the family man paatal lok  Mirzapur
अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय में लोग टीवी और सिनेमाघरों से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म को तवज्जो दे रहे हैं। क्योंकि ओटीटी तेजी से उभरने वाला एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां फिल्में, वेब सीरीज, गानें और भी बहुत सारा कंटेट मौजूद रहता है। यहां आपको रोमांस, एक्शन, हॉरर, क्राइम और थ्रिलर हर जॉनर का कंटेंट देखने को मिलेगा। लेकिन आज हम आपको अमेजॉन प्राइम ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद टॉप 5 वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

amazon prime top 5 web series the family man paatal lok  Mirzapur
द फैमिली मैन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

द फैमिली मैन
ये एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसकी कहानी मिडिल क्लास के आदमी पर आधारित है, जो इंटेलिजेंस में काम करता है। वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे एक मिडिल क्लास आदमी अपने परिवार के साथ-साथ एजेंसी को साथ लेकर चलता है। अब तक इसके दो सीजन आ चुके हैं।

amazon prime top 5 web series the family man paatal lok  Mirzapur
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया

मिर्जापुर
मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के जिलों में बढ़ते क्राइम पर आधारित है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि मिर्जापुर के गैंगस्टर कालीन भैया और मुन्ना त्रिपाठी अपना राज कायम करने की कोशिश करते हैं। ड्रामा, एक्शन, सस्पेंस और रोमांस इस सीरीज में आपको सब देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
amazon prime top 5 web series the family man paatal lok  Mirzapur
पाताल लोक - फोटो : Amazon Prime Video

पाताल लोक
पाताल लोक एक ऐसी वेब सीरीज है जिसमें पुलिस ऑफिसर एक हाई प्रोफाइल केस को सॉल्व करने के चक्कर में अंडरवर्ल्ड की मिस्ट्री में चला जाता है। इस वेब सीरीज का एक ही पार्ट है। इसमें  जयदीप अहलावत और अभिषेक बनर्जी मुख्य किरदार में हैं। 

विज्ञापन
amazon prime top 5 web series the family man paatal lok  Mirzapur
मेड इन हेवेन - फोटो : सोशल मीडिया

मेड इन हेवेन
इस वेब सीरीज कुछ इस तरह है कि एक वेडिंग कंपनी होती है, जिसका नाम मेड इन हैवेन होता है। ये लोग सभी प्रकार की शादियां करवाते हैं। इसमें लड़का गे होता है और लड़की एक बिजनेस मैन की पत्नी होती है। दोनों प्रोफेशनल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी डील करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed