फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: एक्शन-थ्रिलर से भरपूर होगा यह हफ्ता, क्रिसमस पर जलवा बिखेरेंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

Sun, 18 Dec 2022 02:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 18 Dec 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
OTT Release this week on Christmas Glass Onion Knives Out TVF Pitchers 2 Tom Clancys Jack Ryan Strange World
OTT This Week - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज और फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए दिसंबर का यह हफ्ता डबल धमाकेदार साबित होने वाला है। एक तरफ क्रिसमस का त्योहार है। वहीं, दूसरी तरफ क्रिसमस पर दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म सेंटा क्लॉज बनकर आ रहे हैं। इसका मतलब यह है कि क्रिसमस के मौके पर दर्शकों को कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेंगी। चलिए आपको बताते हैं कि वे फिल्में और वेब सीरीज कौन सी हैं, जो क्रिसमस पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। साथ ही, यह भी जानिए कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं?

OTT Release this week on Christmas Glass Onion Knives Out TVF Pitchers 2 Tom Clancys Jack Ryan Strange World
जैक रयान सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

जैक रयान सीजन 3
टॉम क्लेंसी की 'जैक रयान सीजन 3' अमेरिकी राजनीतिक एक्शन थ्रिलर सीरीज है, जिसका तीसरा सीजन तीन साल बाद रिलीज किया जा रहा है। जैक रयान ने अपने रोमांचक विषय और एक्शन सीन्स के लिए लोकप्रियता हासिल की है। जॉन क्रेसिंस्की अहम भूमिका में नजर आए हैं। यह सीरीज 21 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसका पहला भाग 2018 में रिलीज किया गया था।

यह भी पढ़ें: Pathaan Controversy: बिकिनी विवाद के बीच सामने आया बेशर्म रंग का भोजपुरी वर्जन, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

OTT Release this week on Christmas Glass Onion Knives Out TVF Pitchers 2 Tom Clancys Jack Ryan Strange World
ग्लास अनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया

ग्लास अनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री
'ग्लास अनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री' अमेरिकी और रहस्यों से भरपूर फिल्म है। यह फिल्म रियान जॉनसन द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसका निर्माण जॉनसन और राम बर्गमैन ने किया है। 'ग्लास अनियन: ए नाइव्स आउट मिस्ट्री' 2019 में आई फिल्म 'नाइव्स आउट का स्टैंडअलोन' का सीक्वल है। यह फिल्म 23 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें: Box Office Report: एवेंजर्स का गेम 'एंड' नहीं कर पाई अवतार 2, जानें किन-किन फिल्मों को दे चुकी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT Release this week on Christmas Glass Onion Knives Out TVF Pitchers 2 Tom Clancys Jack Ryan Strange World
विचर ब्लड: ओरिजिन - फोटो : सोशल मीडिया

विचर ब्लड: ओरिजिन
वेब सीरीज 'विचर ब्लड: ओरिजिन' का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। यह वेब सीरीज अपने दर्शकों को 1200 साल पहले की रहस्यमयी दुनिया में लेकर जाने वाली है। इस वेब सीरीज में रहस्य की अनोखी कहानी को दिखाया जाएगा। इस शानदार वेब सीरीज को दर्शक 25 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Haryanvi Song: इन पांच हरियाणवी गानों ने 2022 में मचाई खूब धूम, यूट्यूब पर पार किया मिलियन्स का आंकड़ा

विज्ञापन
OTT Release this week on Christmas Glass Onion Knives Out TVF Pitchers 2 Tom Clancys Jack Ryan Strange World
स्ट्रेंज वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्ट्रेंज वर्ल्ड
'स्ट्रेंज वर्ल्ड' अमेरिकी कंप्यूटर-एनिमेटेड साइंस-फिक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसे वॉल्ट डिज्नी एनिमेशन स्टूडियो द्वारा निर्मित और डॉन हॉल द्वारा निर्देशित किया गया है। इस सीरीज में बहुत ही शानदार और अनोखी चीजें दिखाई जाने वाली हैं। इसमें एक बहादुर परिवार की कहानी दिखाई जाएगी। दर्शक इस वेब सीरीज को 23 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Sneha Ullal: चार साल तक अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाई थी सलमान की यह हीरोइन, ऐश्वर्या राय से होती थी तुलना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed