इस हफ्ते कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। पहले जहां लोगों को थिएटर में फिल्में रिलीज होने का इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब ओटीटी प्लेटफॉर्म की बदौलत लोगों को हर हफ्ते मनोरंजन के लिए अलग-अलग सीरीज और फिल्में मिल जाती हैं। ऐसे में लोग अपने परिवार के साथ घर पर ही बढ़िया फिल्में या सीरीज देखना ज्यादा पसंद करते है। इस हफ्ते आपके मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुत कुछ खास आया है और अगर आपने अब तक इन सीरीज और फिल्मों को नहीं देखा है तो वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं। आइए देखते हैं लिस्ट में कौन सी फिल्म और सीरीज शामिल हैं...
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हुई ‘बीस्ट’ सहित कई फिल्में और सीरीज, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉर्डन लव मुंबई
इस वेब सीरीज को छह निर्देशकों ने साथ मिलकर बनाया है, जिसमें विशाल भारद्वाज, हंसल मेहता, शोनाली बोस, ध्रुव सेहगल, अलंकृता श्रीवास्तव और नूपुर अस्थाना शामिल हैं। इस सीरीज में अलग-अलग कहानियां दिखाई जाएंगी। ये सीरीज 13 अप्रैल से अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम कर रही है।
द कश्मीर फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री की कश्मीरी पंडितों की नरसंहार की कहानी को दर्शाती ये फिल्म अब थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी सहित कई सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। 13 मई को यह फिल्म जी5 पर हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगू और सांकेतिक भाषा में रिलीज हो चुकी है।
बीस्ट
विजय स्टारर बीस्ट 13 अप्रैल को थिएटर में रिलीज हुई थी। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर लोगों में जिस तरह का उत्साह और क्रेज दिखा गया था, वह रिलीज के बाद सामान्य हो गया। फिल्म को बड़े पर्दे पर उतनी सफलता नहीं मिली। अब फिल्म एक महीने बाद ही 13 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हो गई है।
पुझू
रथीना पीटी द्वारा निर्देशित फिल्म में ममूटी एक नकारात्मक भूमिका में दिखाई देंगे। इस क्राइम थ्रिलर में पार्वती थिरुवोथु भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी। यह फिल्म 13 मई से सोनी लिव पर स्ट्रीम कर रही है।