सब्सक्राइब करें

OTT Shows 2022: नए साल में बदलेगा एमएक्स प्लेयर का चेहरा, नए दौर में लिखने को तैयार ये नई कहानी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 17 Dec 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
OTT Shows 2022: The face of MX Player will change in the new year ready to write this new story in the new era
कैम्पस डायरीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2021 जाने को है और अगले साल के लिए नए नवेले और ताजगी से भरे शोज के लिए ओटीटी की टीमें अभी से तैयार होने लगी हैं। अरसे से तक सेमी पोर्न कंटेंट के लिए बदनाम रहे ओटीटी एमएक्स प्लेयर ने भी नए साल में अपना चाल, चरित्र और चेहरा बदलने का फैसला सा किया है और नए साल के लिए जो पहली सीरीज उनकी तरफ से रिलीज होने जा रही है उसमें युवाओं की कैंपस लाइफ को दिखाने की कोशिश की जाएगी। ओटीटी की मानें तो इसमें जिंदगी को बदल देने वाले एडवेंचर से लेकर एडल्टहुड तक मिलने वाले सबक तक का लेखाजोखा होगा। वेब सीरीज ‘कैम्पस डायरीज’ 7 जनवरी से शुरू होने जा रही है।

वेब सीरीज ‘कैम्पस डायरीज’ कॉलेज में बिताए गए उन साल के बारे में है जो अनजाने में ही व्यक्तित्व को निखारने वाले दिन बन जाते हैं और पूरी जिंदगी की यादें बन जाते हैं। फ्रेशर्स पार्टी से लेकर रिलेशनिशप ड्रामा तक, प्रोफेसर्स के साथ सेशन और कॉलेज पॉलिटिक्स के लिये क्लास बंक करना और कैंटीन की लड़ाइयां, हर स्टूडेंट्स अपने कॉलेज के दिनों को अलग-अलग तरह से याद करता है।

Trending Videos
OTT Shows 2022: The face of MX Player will change in the new year ready to write this new story in the new era
कैम्पस डायरीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना काल से निकले छात्रों के पिछले दो साल काफी सुहाने रहे हैं, क्योंकि काफी सारे स्टूडेंट्स ने ऐसी चीजों को मिस कर दिया जिन्हें हमने महत्व ही नहीं दिया। इस नए अनुभव की उत्सकुता, एक नया टर्म, नयए चेहरे, नई यारियां, कॉलेज का पहला सोशल- ये सबकुछ एक ही कंप्यूटर स्क्रीन पर। नए साल में कॉलेज खुलने और स्टूडेंट्स के कैम्पस लाइफ के बेसब्री से इंतजार के साथ एमएक्स प्लेयर अपने दर्शकों के लिये लेकर आ रहा है ‘कैम्पस डायरीज’।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT Shows 2022: The face of MX Player will change in the new year ready to write this new story in the new era
कैम्पस डायरीज - फोटो : सोशल मीडिया

कहानी के मुताबिक यह एक्सल यूनिवर्सिटी के पांच स्टूडेंट्स का नए जमाने का ड्रामा है। लेकिन दावा ये भी है यह आम कॉलेज ड्रामा की तरह नहीं है, क्योंकि यह आम-सी मस्ती और दोस्ती से अलग है। इस अनोखे यूथ ड्रामा में ऐसे मुद्दों को दिखाया और सुलझाया गया है, जिसके बारे में बहुत कम बात की जाती है, जैसे रैगिंग, सामाजिक हैसियत के आधार पर भेदभाव, एकतरफा प्यार की कहानियां, बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं का उपयोग और कड़वे रिश्ते। वेब सीरीज ‘कैम्पस डायरीज’ में हर्ष बेनीवाल, ऋत्विक सहोरे, सलोनी पटेल, अभिनव शर्मा और सृष्टि गांगुली रिंदानी जैसे चेहरे शामिल हैं।

OTT Shows 2022: The face of MX Player will change in the new year ready to write this new story in the new era
ऋत्विक सहोरे - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज के बारे में ऋत्विक सहोरे कहते हैं, “इस सीरीज की शूटिंग के दौरान जब भी मैं सेट पर होता था मुझे कॉलेज के दिन याद आ जाते थे- इस शो की स्क्रिप्ट अभी तक की मेरी पढ़ी गई बड़ी बेहतरीन स्क्रिप्ट में से एक है। इसमें हमने प्यार, कॅरियर, दोस्ती, अपनी पहचान की तलाश जैसी थीम को उठाया और इन्हें एक्सल यूनिवसिर्टी के 5 दोस्तों के जरिये दिखाया गया है। इस शो की यही बात इसे बाकी से अलग बनाती है और साथ ही इस शो को करने के लिये मजबूर कर दिया।”

 

विज्ञापन
OTT Shows 2022: The face of MX Player will change in the new year ready to write this new story in the new era
हर्ष बेनीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, हर्ष बेनीवाल के मुताबिक इस शो में नॉन-एकेडमिक चीजों के बारे में बात की गई है जोकि आपकी कॉलेज लाइफ को यादगार बनाती हैं। इस अनोखी कॉलेज स्टोरी में कैम्पस के उन मजेदार दिनों को खासतौर से दिखाया गया है, लेकिन घर से दूर उन परेशानियों और जीवन के संघर्षों को भी आगे लाया गया है। 12 एपिसोड की इस वेब सीरीज से एमएक्स प्लेयर नए साल में अपनी नई पहचान बनाने की भी उम्मीद कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed