जितेन्द्र कुमार, रघुबीर यादव नीना गुप्ता स्टारर वेब सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है। पहले इसके रिलीज होने की तारीख 20 मई निर्धारित थी, लेकिन फिर निर्देशक ने इसे दो दिन पहले ही अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया। ये वेब सीरीज शहरों में पले-बढ़े लोगों के लिए गांव की एक यात्रा के समान है। इसमें गांव के जीवन को बहुत करीब से दिखाया गया है। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के छोटे से गांव फुलेरा की कहानी जब आंखों के सामने आती है तो ऐसी लगता है कि जैसे अपने ही गांव का घटनाक्रम हो। इस वेब सीरीज के पात्र और उनके बीच की केमिस्ट्री को बहुत खूबसूरती के साथ इसमें दिखाया गया है। इससे पहले हम आपको पंचायत में सचिव जी बने जितेन्द्र कुमार के बारे में बता चुके हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पंचायत में ग्राम प्रधान मंजू देवी और प्रधान पति बृज भूषण दुबे की बेटी रिंकी यानि सान्विका सिंह के बारे में।
Panchayat season 2: कौन हैं फुलेरा गांव के प्रधान की बेटी 'रिंकी', 'सचिव जी' के साथ प्यार की पींगे लड़ाती आएंगी नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 19 May 2022 08:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन