बॉलीवुड में बहुत से ऐसे अभिनेता मौजूद हैं जो योग्य तो बहुत है लेकिन उनकी योग्यता दर्शकों को जरा देर में समझ आई। इसमें अभिनेता पंकज त्रिपाठी का नाम शामिल है। पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड में लंबा समय बिताया है और कई तरह के किरदार भी निभाए हालांकि उनकी प्रतिभा की पहचान दर्शकों को थोड़ा देर में हुई। फिल्मों के अलावा जब पंकज त्रिपाठी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिला तो हर कोई उनका अभिनय देख दंग रह गया।
OTT Special: कंटेंट किंग कहलाते हैं 'कालीन भैया', देखें ओटीटी पर मौजूद पंकज त्रिपाठी की बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर सीरीज
अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद मिर्जापुर सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। जहां एक तरफ गुड्डू भैया और मुन्ना के किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला तो वहीं कालीन भैया के किरदार में पंकज त्रिपाठी छा गए। गैंगस्टर ड्रामा पर आधारित इस सीरीज में पकंज त्रिपाठी के किरदार को बहुत पसंद किया गया।
स्त्री
हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री पर्दे पर खूब सुपरहिट हुई थी। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। फिल्म की कहानी एक ऐसी चुड़ैल के बारे में है जो लड़कों को उठा ले जाती है। राजकुमार राव, ऋद्धा कपूर,अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी के अलावा पंकज त्रिपाठी भी मौजूद थे। फिल्म में उनका डायलॉग- स्त्री सबका नाम इसलिए जानती है क्योंकि सबका आधार लिंक है उसके पास बहुत ज्यादा चर्चा में आ गया था। फिल्म में पंकज त्रिपाठी की कॉमेडी ने सबका खूब मनोरंजन किया था।
सेक्रेड गेम्स- सीजन 2
पहले सीजन की अपार सफलता के बाद फैंस बेसब्री से दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। हालांकि फैंस को दूसरा सीजन खास पसंद नहीं आया। हालांकि पंकज त्रिपाठी के गुरू के किरदार को बहुत पसंद किया गया। उनकी कही लाइन- अहम ब्रम्हासमी अभी भी हर किसी को याद है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
मिमी
सरोगेसी पर आधारित इस फिल्म में कृति सेनन ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में नजर आए थे। एक विदेशी जोड़े को बच्चा दिलाने के लिए ड्राइवर के किरदार में नजर आए पंकज त्रिपाठी मिमी यानि कृति सेनन को सरोगेसी की बात कहते हैं। हालांकि जब प्रेग्नेंसी के बाद विदेशी जोड़ा मिमी को छोड़कर चला जाता है तो वह उसका पूरा ख्याल रखते हैं। उनके सकारात्मक और सपोर्टिंग किरदार को काफी पसंद किया गया। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।