{"_id":"63183b742ee2e86d250cb941","slug":"paurashpur-alt-balaji-adult-web-series-actress-ashmita-bakshi-reveals-the-truth-behind-intimate-hot-wax-scene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bold Scene: बोल्ड सीन फिल्माने के लिए एक्ट्रेस के बदन पर गिराया गया गर्म मोम, अश्मिता ने बताई शॉकिंग सच्चाई","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Bold Scene: बोल्ड सीन फिल्माने के लिए एक्ट्रेस के बदन पर गिराया गया गर्म मोम, अश्मिता ने बताई शॉकिंग सच्चाई
सिनेमाघरों से ज्यादा लोगों का झुकाव ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ बढ़ रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद अलग-अलग कंटेंट की वेब सीरीज दर्शकों को बहुत लुभाती हैं। लेकिन कुछ कंटेंट ऐसे हैं जिनको देखने में दर्शक बहुत दिलचस्पी दिखाते हैं, इन्हीं में से एक है बोल्ड कंटेंट। ओटीटी पर रिलीज हुई कई बोल्ड वेब सीरीज अपने कंटेंट को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। इन सीरीज में दिखाए गए कई एडल्ट सीन्स को लेकर अक्सर विवाद खड़े होते रहते हैं। ऐसे में अब ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'पौरषपुर' में दर्शकों के लिए हद से ज्यादा एडल्ट कंटेंट परोसा गया था। काफी समय तक अपने एक बोल्ड सीन को लेकर चर्चाओं और विवादों के घेरे में रही 'पौरषपुर' की अभिनेत्री अश्मिता बख्शी ने बोल्ड सीन्स को लेकर एक बार फिर कई खुलासे किए हैं। जिसकी वजह से यह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
2 of 4
अश्मिता बख्शी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑल्ट बालाजी की सबसे ज्यादा बोल्ड सीन्स वाली सीरीज में गिनी जाने वाली 'पौरषपुर' एक बार फिर मीडिया में सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, सीरीज की मुख्य अभिनेत्रियों में से एक अश्मिता बख्शी ने इस सीरीज के अपने एक एडल्ट सीन को लेकर इंटरव्यू में खुलकर बात की है। अश्मिता बख्शी का बोल्ड सीन, जिसमें उनकी पीठ पर जलती हुई मोम गिराई जाती है वह पहले भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है और अब एक बार फिर इसी पर बात कर अश्मिता ने इसे सुर्खियों में ला दिया है। अश्मिता ने बताया, 'सीन में इस्तेमाल किया गया मोम असली था और वाकई में काफी गर्म भी था, लेकिन मैं उससे जली नहीं थीं। दरअसल, मेरी पीठ पर सिलिकॉन शीट थी जिस वजह से वह जली नहीं थीं।'
3 of 4
अश्मिता बख्शी
- फोटो : Social Media
अभिनेत्री के द्वारा किए गए इस खुलासे से सभी शॉक्ड हैं, लेकिन सभी उनकी एक्टिंग स्किल्स की तारीफ भी कर रहे हैं। बिना दर्द का एहसास हुए एक्ट्रेस ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को बखूबी कंविंस कर दिया था कि वाकई उनके साथ सीरीज में बहुत दर्दनाक टॉर्चर हुआ था। आपको बता दें कि अश्मिता इसके बाद भी कई अन्य सीरीज में काम करती नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जिसपर वह अक्सर अपने बोल्ड फोटो अपलोड करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अश्मिता बख्शी
- फोटो : Social Media
अश्मिता बख्शी ने इस सीरीज में काम कर बहुत चर्चाएं बटोरी थीं। 'पौरषपुर' में कई बोल्ड सीन्स थे और इसमें अश्मिता ने अभिनेता अनु कपूर के साथ बेहद हॉट सीन्स दिए थे। 'पौरषपुर' में अनु कपूर ने लड़कियों के अडिक्ट होने वाले एक राजा का किरदार निभाया था और उन्हीं का शिकार अश्मिता बनी थीं। पीठ पर मोम गिराने वाला यह सीन भी अश्मिता ने अनु कपूर के साथ ही दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।