फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार चुनाव के दौरान यहां बिजी रहे अभिनेता रणवीर शौरी, देखिए अमेरिका से आईं ये खास तस्वीरें

Wed, 11 Nov 2020 09:54 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 11 Nov 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Ranvir shorey completes his web series metro park season 2 in USA during bihar elections 2020
मेट्रो पार्क 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नवोदित अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या की जांच के दौरान सबसे ज्यादा मुखर रहने वाले अभिनेता रणवीर शौरी पूरे बिहार चुनाव के दौरान शांत रहे। लोग उनकी प्रतिक्रियाओं के इंतजार में रहे और रणवीर शौरी ने अमेरिका जाकर अपनी नई वेब सीरीज शूट कर डाली। इस शूटिंग की कुछ खास तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं।

Ranvir shorey completes his web series metro park season 2 in USA during bihar elections 2020
मेट्रो पार्क 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज 'मेट्रो पार्क' का पहला सीजन देखने के बाद दर्शक इस सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इन लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि कलाकारों और कर्मचारियों ने इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। दुनिया में कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुए डर के माहौल के बीच निर्माताओं ने इस वेब सीरीज के शूटिंग अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य में की।

Ranvir shorey completes his web series metro park season 2 in USA during bihar elections 2020
मेट्रो पार्क 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग भले ही अमेरिका में की गई है लेकिन स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं का ख्याल निर्माताओं ने वहां भी रखा। रणवीर शौरी के साथ अमेरिका में शूटिंग करने वालों में पिताबास, पूरबी जोशी, मिलिंद सोमन, सरिता जोशी, गोपाल दत्त और वेगा तमोतिया जैसे कलाकार शामिल रहे। वेब सीरीज 'मेट्रो पार्क' अपनी एकदम सरल और साधारण कहानी के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि दर्शक इस सीरीज से खुद को जोड़कर देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranvir shorey completes his web series metro park season 2 in USA during bihar elections 2020
मेट्रो पार्क 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज 'मेट्रो पार्क' के पहले सीजन को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इस बार दर्शकों की उत्सुकता को ध्यान में रखते हुए निर्माताओं ने कोरोना वायरस से पैदा हुई कठिन परिस्थितियों के बीच में ही इस सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। वेब सीरीज 'मेट्रो पार्क' के दूसरे सीजन की शूटिंग की ये तस्वीरें काफी खास हैं। ये तस्वीरें बताती हैं कि शूटिंग सकुशल ही पूरी हुई। इस सीजन को लिखा अजयन वेणुगोपालन ने है और इसे निर्देशन का काम किया है एबी वर्गीज और अजयन वेणुगोपालन ने।

विज्ञापन
Ranvir shorey completes his web series metro park season 2 in USA during bihar elections 2020
मेट्रो पार्क 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज 'मेट्रो पार्क' की कहानी एक गुजराती परिवार की है जो अमेरिका में जाकर रहने लगा है। अपने देश के रीति रिवाज और संस्कार कहीं उनके बच्चे और वह खुद न भूल जाएं इसलिए वह अमेरिका की चकाचौंध में अपने बच्चों को अपनी संस्कृति याद करते रहते हैं। सीरीज के निर्माताओं का वादा है कि दूसरा सीजन इसके पहले सीजन से भी ज्यादा मनोरंजन लेकर आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed