फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देशभक्ति की भावना से भर देती हैं ये पांच वेब सीरीज, नहीं देखी तो इस गणतंत्र दिवस पर जरूर देखें

Tue, 26 Jan 2021 07:24 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 26 Jan 2021 07:24 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021 best web series based on armed forces
देशभक्ति से प्रेरित वेब सीरीज - फोटो : फाइल

टीवी और फिल्मों के अलावा ओटीटी दर्शकों की संख्या भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है। खासकर लॉकडाउन के दौरान शूटिंग नहीं हो पाने की वजह से सीरियल के नए एपिसोड प्रसारित नहीं हो पा रहे थे वहीं सिनेमाघर भी बंद रहे। ऐसे में दर्शकों के पास ओटीटी एकमात्र विकल्प बचा था जहां नए नए कंटेट उपलब्ध कराए गए। बीते कुछ समय पर नजर डालें तो देशभक्ति पर आधारित कई वेब सीरीज रिलीज हुई हैं। तो चलिए गणतंत्र दिवस के मौके पर बताते हैं ऐसी ही बेहतरीन पांच वेब सीरीज के बारे में जो देशभक्ति की भावना दर्शाती हैं।

Republic Day 2021 best web series based on armed forces
द टेस्ट केस - फोटो : फाइल

द टेस्ट केस
ऑल्ट बालाजी के इस सीरीज में निमरत कौर, अक्षय ओबेरॉय, राहुल देव, अतुल कुलकर्णी और अनूप सोनी मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा जूही चावला का भी कैमियो रोल है। द टेस्ट केस को नागेश कुकनूर और विनय वाइकुल ने निर्देशित किया है। इसकी कहानी कैप्टन शिखा शर्मा उर्फ निमरत कौर के इर्द गिर्द घूमती है। वह महिला सैनिक होने के नाते पुरुष प्रधान दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करती हैं।

Republic Day 2021 best web series based on armed forces
द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए - फोटो : फाइल

द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फौज के नजरिए से फिल्माई गई वेब सीरीज द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए में आजाद हिंद फौज (आईएनए) का अपने देश को आजाद करवाने का जज्बा रोंगटे खड़े कर सकता है। इसका निर्देशन कबीर खान ने किया है। सनी कौशल, शर्वरी, रोहित चौधरी और टीजे भानु सहित अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2021 best web series based on armed forces
बोस डेड/अलाइव - फोटो : फाइल

बोस डेड/अलाइव
नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर आधारित वेब सीरीज बोस डेड/अलाइव में राजकुमार राव ने बोस का किरदार निभाया है। इसमें नेताजी के जवानी से लेकर आजादी की लड़ाई लड़ने तक, सभी घटनाओं पर प्रकाश डाला गया है। साथ ही उनकी मौत के अनसुलझे पहलुओं पर भी सवाल उठाया गया है। सीरीज में राजकुमार राव के अलावा उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा और नवीन कस्तुरिया भी हैं। इसके निर्देशक हंसल मेहता हैं।

विज्ञापन
Republic Day 2021 best web series based on armed forces
द फैमिली मैन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

द फैमिली मैन
मनोज बाजपेयी की मुख्य भूमिका वाली वेब सीरीज द फैमिली मैन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसमें एक ऐसे जासूस की कहानी दिखाई गई है जो एक मध्यम वर्गीय परिवार की समस्याओं से जूझता हुआ असाधारण काम करता है। सीरीज के निर्देशक राज और डीके हैं। मनोज बाजपेयी के साथ इसमें प्रियामणि, शारीब हाशमी, नीरज माधव, शरद केलकर और गुल पनाग मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed