{"_id":"61e96138b059123c996a9ef4","slug":"rocket-boys-trailer-released-now-the-story-of-two-great-scientists-homi-bhabha-and-vikram-sarabhai-story-won-hearts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rocket Boys Trailer: ‘रॉकेट बॉयज’ के ट्रेलर से फैंस के खड़े हुए रोंगटे, दो महान वैज्ञानिकों की कहानी ने जीता दिल","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Rocket Boys Trailer: ‘रॉकेट बॉयज’ के ट्रेलर से फैंस के खड़े हुए रोंगटे, दो महान वैज्ञानिकों की कहानी ने जीता दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 20 Jan 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रॉकेट बॉयज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2022 ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। आने वाले दिनों में कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में दर्शकों को एंटरटेन करती हुई नजर आएंगी, जिसमें सोनी लिव की रोमांच से भरी नई वेब सीरीज ‘रॉकेज बॉयज’ भी शामिल है। इस वेब सीरीज के ट्रेलर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और उनका ये इंतजार भी खत्म हो गया है। जी हां, ‘रॉकेट बॉयज’ का ट्रेलर सोनी लिव ने जारी कर दिया है, जो काफी रोमांच से भरा हुआ है। ये वेब सीरीज भारत के दो महान वैज्ञानिकों के जीवन पर आधारित है, जिनका नाम होमी भाभा और विक्रम साराभाई है। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे होमी भाभा और विक्रम साराभाई ने मिलकर भारत के विज्ञान को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस सीरीज में जिम सर्भ होमी भाभा और इश्वाक सिंह विक्रम साराभाई के किरदार में दिखाई देंगे।
2 of 5
रॉकेट बॉयज
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे विक्रमा और होमी की पहली मुलाकात होती है और दोनों काफी अच्छे दोस्त बन जाते हैं। इतना ही नहीं, ट्रेलर में ये भी देखने को मिला है कि कैसे होमी विक्रम को भारत को परमाणु महाशक्ति बनने की दिशा में पहला कदम उठाने के लिए प्रेरित करते हैं और वह कहते हैं कि ‘विक्रम साराभाई तुम एक शानदार इंसान हो और जो तुम अपने देश के लिए कर सकते हो वो इस लाखों के भीड़ में भी कोई नहीं कर सकता है।’
Trending Videos
3 of 5
रॉकेट बॉयज
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद ट्रेलर में विक्रम साराभाई और होमी भाभा की कोशिशों की झलक के बाद सामने आई मुश्किलों को भी दिखाया गया है। इस ट्रेलर में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और यहां तक कि सभी के चहेते राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का भी कैमियो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रॉकेट बॉयज
- फोटो : सोशल मीडिया
‘रॉकेट बॉयज’ का ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। हर कोई इस ट्रेलर की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने इस ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा है, ‘उफ्फ, रोंगटे खड़े कर दिए। मुझे नहीं पता था कि मैं अपने आप क्यों रो रहा हूं।’ वहीं, इसी तरह के कमेंट फैंस लगातार कर रहे हैं, जिससे साफ है कि फैंस को ये ट्रेलर काफी पसंद आया है जिस वजह से सबकी एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
विज्ञापन
5 of 5
रॉकेट बॉयज
- फोटो : सोशल मीडिया
‘राकेट बॉयज’ का निर्देशन अभय पन्नू ने किया है, जो ‘मुंबई डायरीज़’, ‘ये मेरी फैमिली’ जैसे शो में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। इस सीरीज में जिम, इश्वक के अलावा रजित कपूर और रेजिना भी नजर आएंगी। ये सीरीज 4 फरवरी को सोनी लिव ने स्ट्रीम होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।