सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jolly LLB 3 to Jetlee Brothers and Sisters Cousins and Kalyanams Movies And Series To Release On Ott This Week

OTT Releases: 'जॉली एलएलबी 3' से 'कजिंस एंड कल्याणम्स' तक; इस वीक ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 25 May 2026 07:30 AM IST
विज्ञापन
सार

OTT Releases This Week: एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए बीता वीक काफी खास रहा। आज सोमवार से एक नया सप्ताह शुरू हो गया है और इस वीक भी एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है।
 

Jolly LLB 3 to Jetlee Brothers and Sisters Cousins and Kalyanams Movies And Series To Release On Ott This Week
ब्रदर्स एंड सिस्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

नया वीक शुरू हो गया है। गर्मियां अपना प्रचंड रूप दिखा रही हैं। गर्मी का भयंकर रूप देख अगर कहीं बाहर घूमने का प्लान नहीं बना पा रहे और घर बैठे कुछ बढ़िया सिनेमा देखने को मन है, तो इस वीक कई अच्छे ऑप्शन हैं। इस सप्ताह ओटीटी के पिटारे में दिलचस्प फिल्में और सीरीज हैं। जानिए क्या-क्या?

Trending Videos

Jolly LLB 3 to Jetlee Brothers and Sisters Cousins and Kalyanams Movies And Series To Release On Ott This Week
ब्रदर्स एंड सिस्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया

'ब्रदर्स एंड सिस्टर्स'
यह एक तमिल फैमिली ड्रामा सीरीज है। इस शो में बोस वेंकट और गायत्री शास्त्री मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सस्पेंस ड्रामा सीरीज है, जो मजेदार पारिवारिक पृष्ठभूमि के ईर्द-गिर्द बनी है। यह सीरीज 27 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jolly LLB 3 to Jetlee Brothers and Sisters Cousins and Kalyanams Movies And Series To Release On Ott This Week
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'जॉली एल एल बी 3'
अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत इस कॉमेडी फिल्म की ओटीटी रिलीज का दर्शक काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, इसके बाद यह ओटीटी पर भी रिलीज हुई। मगर, अब नया अपडेट यह है कि इस फिल्म को एक नया ओटीटी प्लेटफॉर्म मिल गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शक 29 मई 2026 से इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

विज्ञापन

Jolly LLB 3 to Jetlee Brothers and Sisters Cousins and Kalyanams Movies And Series To Release On Ott This Week
कजिंस एंड कल्याणम्स - फोटो : सोशल मीडिया
कजिंस एंड कल्याणम्स
यह एक मलयालम रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज है। इसके 50 से अधिक एपिसोड्स हैं, जो केरल में छह चचेरे भाई-बहनों की 26 साल की यात्रा और सात शादियों की कहानी पर आधारित हैं। प्रिया प्रकाश वारियर और रोशन अब्दुल राहुफ इस सीरीज में मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा जुनैस, नंदना वर्मा और सुबिन टार्जन भी सीरीज का हिस्सा हैं। इसे दर्शक 29 मई 2026 से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

Jolly LLB 3 to Jetlee Brothers and Sisters Cousins and Kalyanams Movies And Series To Release On Ott This Week
स्पाइडर नोयर - फोटो : सोशल मीडिया

‘स्पाइडर नोयर’  सीजन 1
हॉलीवुड स्टार निकोलस केज की सीरीज ‘स्पाइडर नोयर’ के पहले सीजन का प्रीमियर भी इस वीक होगा। आठ एपिसोड वाली मार्वल सीरीज में निकोलस केज मुख्य भूमिका में हैं, जो 1930 के दशक के न्यूयॉर्क में एक प्राइवेट डिटेक्टिव बने पुराने सुपरहीरो की कहानी है। यह एक्शन सीरीज 27 मई, 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed