फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Scam Based Web Series: देश के बड़े घोटालों पर आधारित हैं ये वेब सीरीज, आज ही करें वॉच लिस्ट में शामिल

Mon, 16 May 2022 07:44 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 16 May 2022 07:44 PM IST
सार

ओटीटी प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स अब दर्शकों के लिए अलग-अलग तरह के कंटेंट लेकर आ रहे हैं। इन विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी, हॉरर, क्राइम समेत कई तरह के कंटेंट मौजूद हैं।

विज्ञापन
Scam Based Web Series: from maharani to jamtara These web series are based on big scams of the country
Scam Based Web Series - फोटो : Social media

ओटीटी प्लेटफॉर्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स अब दर्शकों के लिए अलग-अलग तरह के कंटेंट लेकर आ रहे हैं। इन विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी, हॉरर, क्राइम समेत कई तरह के कंटेंट मौजूद हैं। हालांकि, दर्शकों के ओरिजिनल कंटेंट की तरफ बढ़ती रूचि को देखते हुए अब मेकर्स सच्च घटनाओं और कहानियों पर आधिरित सीरीज भी दर्शकों के लिए पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देश में हुए बड़े घोटालों पर आधारित सीरीज भी मौजूद हैं। आइए जानते हैं ओटीटी पर मौजूद ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में-

Scam Based Web Series: from maharani to jamtara These web series are based on big scams of the country
जामताड़ा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘जामताड़ा- सबका नंबर आएगा’ 

‘जामताड़ा- सबका नंबर आएगा’ झारखंड के फिशिंग हब जामताड़ा पर बनी एक वेब सीरीज है। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। साल 2020 में आई यह सीरीज साल 2014-18 तक जामताड़ा में हुई धोखाधड़ी की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इस सीरीज में अनजान लोगों को कॉल कर धोखे से अकाउंट डिटेल्स हासिल कर उनके अकाउंट से पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर करने की घटना को दिखाया गया है।

Scam Based Web Series: from maharani to jamtara These web series are based on big scams of the country
स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी

हर्षद मेहता के जीवन पर आधारित वेब सीरीज स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी को दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। सीरीज में अभिनेता प्रतीक गांधी बतौर मुख्य किरदार नजर आए हैं। आईएमडीबी रेटिंग 9.5 वाली इस सीरीज में एक आम गुजराती लड़के के शेयर मार्केट का शहंशाह बनने के असली सफर को दिखाया गया है। इस वेब सीरीज को सोनी लिव पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Scam Based Web Series: from maharani to jamtara These web series are based on big scams of the country
महारानी - फोटो : महारानी

महारानी 

अभिनेत्री हुमा कुरैशी स्टारर वेब सीरीज महारानी को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह सीरीज 90 के दशक के बिहार की सियासी दंगल पर आधारित है। सीरीज में हुमा एक रानी का किरदार निभाया हैं, जिसके पति बिहार के मुख्यमंत्री हैं और अचानक राजनीतिक साजिश का शिकार बन जाते हैं। इसके बाद एक अनपढ़ औरत बिहार के इस सियासी दंगल में अपना सफर तय करती नजर आती है।

विज्ञापन
Scam Based Web Series: from maharani to jamtara These web series are based on big scams of the country
स्कैम 2003 - फोटो : Social media

स्कैम 2003- द क्यूरियस केस ऑफ अब्दुल करीम तेलगी

इस सीरीज में साल 2003 में हुए स्टैंप घोटाले की इनसाइड स्टोरी बताई जाएगी। ये सीरीज किताब रिपोर्टर की डायरी पर आधारित होगी। इस सीरीज को स्कैम 1992 के निर्देशक द्वारा बनाया जाएगा। यह सीरीज साल 2022 में रिलीज होने की उम्मीद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed