टीवी क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर इन दिनों लगातार अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की घोषणा कर रही हैं। घोषणा करने के साथ ही एकता कपूर इनकी स्टार कास्ट भी फाइनलाइज कर रही हैं, जिसके कारण वह आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। जहां पिछले दिनों खबर आई थी कि एकता कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' के लिए 'बिग बॉस 16' कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया को साइन किया, वहीं एक और खबर ऐसी आ रही है जो साबित कर रही है कि इस बार एकता की नजरों 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट्स चढ़ चुके हैं। दरअसल, कुछ नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एकता कपूर ने 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' के हिंदी रीमेक के लिए शालीन भनोट के नाम पर मुहर लगाई है।
Shalin Bhanot: शालीन भनोट के हाथ लगा एकता कपूर का यह शो, कुशाल टंडन को 'बिग बॉस 16' कंटेस्टेंट ने किया रिप्लेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर ने 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' के हिंदी रीमेक में शालीन भनोट को मुख्य अभिनेता के रूप में कास्ट करने का मन बना लिया है। जहां इस खबर से शालीन के फैंस खुश हैं, वहीं कुशाल टंडन के प्रशंसकों को जोर का झटका लगा है। क्योंकि एकता ने पहले अपनी इस वेब सीरीज में कुशाल टंडन को साइन करना फाइनल किया था, लेकिन अब शालीन ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। आपको बता दें, एकता कपूर अभी कुछ दिन पहले ही दिबाकर बनर्जी के साथ 'बिग बॉस 16' के सेट पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के ऑडिशन लिए थे।
Suhana Khan: सुहाना ने साझा कीं हॉट तस्वीरें लेकिन शाहरुख खान के कमेंट ने लूटी लाइमलाइट, खोल दी बेटी की पोल
इन ऑडिशंस के दौरान एकता ने 'नागिन 7' से लेकर 'लव सेक्स और धोखा 2' के लिए कास्टिंग की। शालीन को भी 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' में लेने का मन बना लिया। खबरों के मुताबिक, दिबाकर बनर्जी को शालीन की एक्टिंग काफी पसंद आई थी और उन्होंने ही एकता से कहा कि 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' के लिए अपना फैसला बद लें। सूत्रों के मुताबिक, 'हां, डील फाइनल हो गई है और अब हमने शालीन भनोट को मुख्य अभिनेता के रूप में साइन कर लिया गया है। बिग बॉस 16 , 12 फरवरी को खत्म हो रहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि उसके तुरंत बाद ही शालीन शो की शूटिंग शुरू कर देंगे।'
Kangana Ranaut Back On Twitter: 'ट्विटर' पर कंगना रणौत की हुई वापसी, ट्वीट कर फैंस को दी खुशखबरी
एकता कपूर हॉलीवुड की फिल्म 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' की हिंदी रीमेक वेब सीरीज बनाने जा रही हैं। शालीन भनोट के साथ इस सीरीज में मुख्य अभिनेत्री के रूप में एकता कपूर ने आइशा सिंह को फाइनल किया गया है। आइशा सिंह आखिरी बार सीरियल 'इश्क शुभान अल्लाह' में नजर आई थीं। बता दें, शालीन भनोट ने एकता कपूर के साथ 'नागिन 4' में भी काम किया था।
Bigg Boss 16: शालीन भनोट को रोते देख पिघला एक्स वाइफ दलजीत कौर का दिल, सोशल मीडिया पर लिख दिया यह खास नोट