अगर आप सिनेमाघरों में जाकर दो से ढाई घंटे तक बैठकर फिल्में देखना पसंद नहीं करते हैं तो ओटीटी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी पर खूब सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में आप हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों का मजा ओटीटी पर उठा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आपकी पसंदीदा फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होंगी?
OTT This Week: आयुष्मान का एक्शन और भुवन बाम देंगे ठहाकों का डोज, इस हफ्ते ओटीटी पर देखें ये फिल्में और सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रफ्ता रफ्ता
हाल ही में भुवन बाम की वेब सीरिज 'ताजा खबर' के रिलीज हुई है। अब उनका एक नया वेब शो 'रफ्ता रफ्ता' आने वाला है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह शो काफी गुदगुदाने वाला है। 'रफ्ता रफ्ता' एक ऐसी कहानी है, जहां दो व्यक्तियों की दिल को छू लेने वाली यात्रा को दिखाया गया है। कैसे एक लड़का लड़की एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। मगर, दोनों शादी का फैसला लेते हैं। अब देखना यह है कि क्या वे दोनों प्यार में पड़ेंगे? दर्शक यह शो 25 जनवरी को अमेजन मिनी टीवी पर देख सकते हैं।
Akshay Kumar: 'चीजें बदलनी चाहिए, हम बहुत कुछ सहते हैं', पीएम मोदी के फिल्म वाले बयान पर बोले अक्षय कुमार
जांबाज हिंदुस्तान के
'जांबाज हिंदुस्तान के' वेब सीरीज सैन्य बलों के जज्बे को समर्पित है, जिसमें रेजिना केसेंड्रा लीड रोल में हैं। काव्या अय्यर एक महत्वाकांक्षी आईपीएस अधिकार हैं, जो अपने देश की रक्षा के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं। क्या वह देश के पूर्वोत्तर में आतंकवादी हमलों और नक्सली उग्रवाद को रोकने के मिशन पर अपनी टीम की रक्षा करने में सक्षम होंगी? इस वेब सीरीज को 26 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी फाइव पर रिलीज किया जाएगा।
Anurag Kashyap: अभय देओल के बयान पर अनुराग कश्यप ने दी प्रतिक्रिया, बोले- दोबारा माफी मांगने के लिए तैयार हूं
एन एक्शन हीरो
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' दर्शकों के लिए फिल्मी पर्दे पर 2 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म पूरी तरह से ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार हो गई है। आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' को 27 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
Selfiee Twitter Review: दर्शकों को पसंद आ रही अक्षय-इमरान की जोड़ी, 'सेल्फी' का ट्रेलर देख यूजर्स बोले- अद्भुत
द स्नो गर्ल
'द स्नो गर्ल' नेटफ्लिक्स की एक आने वाली मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में मुख्य भूमिका में मिलेना स्मिट, जोस कोरोनाडो और ऐक्सा विलग्रान नजर आएंगे। यह सीरीज जेवियर कैस्टिलो के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास पर आधारित है। इस सीरीज में छह एपिसोड हैं। 'द स्नो गर्ल' 27 जनवरी, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
इन फिल्मों में दिखाए गए सबसे लंबे किसिंग सीन, देख उड़ गए थे होश