फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Night Manager: अनिल कपूर के घर में आदित्य रॉय ने मारी एंट्री, जारी हुआ द नाइट मैनेजर का धमाकेदार ट्रेलर

Fri, 20 Jan 2023 02:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 20 Jan 2023 02:03 PM IST
विज्ञापन
The Night Manager Trailer Release Date Anil Kapoor Aditya Roy Kapur Sobhita Dhulipala
द नाइट मैनेजर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' का ट्रेलर जारी हो गया है। ट्रेलर में अनिल कपूर एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं, तो आदित्य भी शानदार लग रहे हैं। 'द नाइट मैनेजर' हॉलीवुड की इसी नाम से बनी सीरीज का रीमेक है, जो एक नॉवेल की कहानी पर आधारित है। अनिल और आदित्य के साथ इस स्पाई थ्रिलर के ट्रेलर को बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है।

The Night Manager Trailer Release Date Anil Kapoor Aditya Roy Kapur Sobhita Dhulipala
द नाइट मैनेजर - फोटो : सोशल मीडिया

'द नाइट मैनेजर' के ट्रेलर की शुरुआत आदित्य रॉय कपूर के खुद को बर्फ से बचने की कोशिश करने के साथ होती है। इसके बाद परिचय अनिल कपूर के शैलेंद्र 'शैली 'रूंगटा से होता है, जो एक आर्म्स डीलर है और इंडियन इंटेलिजेंस के राडार पर है। लेकिन उसे इस बात का यकीन है कि वह कभी पकड़ में नहीं आएगा। फिर उसके परिवार में आदित्य की एंट्री होती है। आदित्य यानी शान सेनगुप्ता एक सीक्रेट एजेंट हैं जो होटल में नाइट मैनेजर के पद पर काम करता है। 

Bollywood: कभी बुलंदी पर थे इनके सितारे, जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर न मिला अपनों का साथ, हो गए पाई-पाई के मोहताज

The Night Manager Trailer Release Date Anil Kapoor Aditya Roy Kapur Sobhita Dhulipala
द नाइट मैनेजर - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की जानकारी देते हुए अनिल कपूर ने लिखा, 'एक आर्म्स डीलर, नाइट मैनेजर, प्यार और धोखे का खतरनाक खेल। इट्स शो टाइम। द नाइट मैनेजर की स्ट्रीमिंग 17 फरवरी से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर।' सीरीज के ट्रेलर को दर्शकों का भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है, तो दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि बॉलीवुड की हॉलीवुड की सीरीज का रीमेक न बनाकर कुछ अपना लाना चाहिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
The Night Manager Trailer Release Date Anil Kapoor Aditya Roy Kapur Sobhita Dhulipala
द नाइट मैनेजर - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप मोदी के निर्देशन में बनी यह सीरीज 17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। इस सीरीज में अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर के अलावा शोभिता धुलिपाला, रवि बहल, शाश्वत चटर्जी, अरिस्ता सिंह मेहात, तिलोत्तमा शोम भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 

Pathaan: शाहरुख खान का जबरा फैन, 'पठान' देखने के लिए बुक करा लिया पूरा थिएटर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed