आज के दौर में दर्शक सिनेमाघरों से ज्यादा घर बैठे ही मनोरंजन करना पसंद करते हैं। इसके लिए उनके पास सर्वश्रेष्ठ साधन ओटीटी मौजूद है, जिस पर वह अपने पसंद के हिसाब से फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। दर्शकों को हर हफ्ते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई फिल्में और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ खास देखने को मिलेगा। इस हफ्ते कुछ ड्रामा शो, फिल्में और शानदार वेब सीरीज दर्शकों को देखने को मिलेगी। ऐसे में चलिए जानते हैं उन फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में, जो जनवरी के दूसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।
OTT This Week: क्राइम और एक्शन से भरपूर होगा यह हफ्ता, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्सीफाई सीजन 2
'सेक्सीफाई सीजन 2' नेटफ्लिक्स पोलिश एडल्ट कॉमेडी सीरीज है, जो इस जनवरी में अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। सेक्सीफाई कंप्यूटर विज्ञान की छात्रा नतालिया के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपने दोस्तों पुलिना और मोनिला की मदद से एक एल्गोरिदम विकसित करना चाहती हैं, जो महिलाओं को कुछ यौन लाभों में मदद कर सकता है। फैंस 11 जनवरी, 2023 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज को देख सकते हैं।
Bollywood: हिंदी सिनेमा में पहली बार पब्लिक हॉलीडे का एलान, देखें फिल्मी हस्तियों को कब-कब मिलेंगी छुट्टियां
द मकानाई कुकिंग फॉर द माइको हाउस
'मकानाई-कुकिंग फॉर द माईको हाउस' हिरोकाजू कोरे-एडा द्वारा बनाई गई आने वाली जापानी सीरीज है, जो 12 जनवरी, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में नौ एपीसोड हैं।
Ekta Kapoor: कपड़ों को लेकर फिर ट्रोल हुईं एकता कपूर, यूजर्स बोले- पता दो सुशांत के नाम पर कपड़े दान कर देंगे
विकिंग्स वल्लाह सीजन 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिस्टोरिकल ड्रामा को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी है। इस हफ्ते उनके लिए वेब सीरीज 'विकिंग्स वल्लाह सीजन 2' रिलीज होने जा रही है। इस सीरीज में बहादुरी की जबरदस्त दास्तान देखने को मिलने वाली है। दर्शक इस बेहतरीन हिस्टोरिकल ड्रामा को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 13 जनवरी से देख सकते हैं।
Bollywood: इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने क्रिकेटर्स से रचाई शादी, फिर इंडस्ट्री से रातों-रात हो गईं गुमनाम
ब्रेक प्वाइंट
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स 13 जनवरी, 2023 को 'ब्रेक प्वाइंट' टेनिस डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर रहा है। इस खेल पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज का निर्माण 'फॉर्मूला 1: ड्राइव टू सर्वाइव' सीरीज के निर्माताओं द्वारा किया गया है। यह डॉक्यूमेंट्री कई अंडरडॉग टेनिस सितारों पर आधारित है। इसमें खिलाड़ियों के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है।
Tunisha Sharma: तुनिशा की हत्या करने के आरोपों पर बिफरीं विनीता, कहा- क्या बेटी को डांटने का...