{"_id":"5e898b548ebc3e76c9414211","slug":"sushmita-sen-will-debut-with-ram-madhwani-web-series-after-10-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वेब सीरीज से हो रही है सुष्मिता की वापसी, पर्दे से दूर रहकर भी नहीं रहीं अपने फैंस से दूर","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
इस वेब सीरीज से हो रही है सुष्मिता की वापसी, पर्दे से दूर रहकर भी नहीं रहीं अपने फैंस से दूर
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक दशक से ज्यादा समय से पर्दे से दूरी बनाए रखने वाली अभिनेत्री सुष्मिता सेन अब डिजिटल दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वे राम माधवानी के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी। इस वेब सीरीज के लिए सुष्मिता सेन और राम माधवानी के बीच में बातचीत लंबे समय से चल रही थी। अब जाकर दोनों के बीच में बात फाइनल हो गई है।
2 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
कोरोना से बिगड़े माहौल के ठीक होने के बाद इस वेब सीरीज की शूटिंग शुरू होगी। निर्देशक राम माधवानी फिल्म 'नीरजा' के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2002 में बोमन ईरानी अभिनीत फिल्म 'लेट्स टॉक' बनाई थी। इस फिल्म को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था।
3 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
सुष्मिता सेन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी लोकप्रियता को बरकरार रखा है। कोरोना के समय में वे अपने प्रेमी रोहमन शॉल और बच्चों के साथ अपने कीमती पल सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। पर्दे पर सुष्मिता को अंतिम बार 2010 में 'दूल्हा मिल गया' और 'नो प्रॉब्लम' फिल्मों में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sushmita sen
- फोटो : social media
कम लोग ही जानते होंगे कि निर्देशक राम माधवानी की फिल्मों में शुरुआत बरसों पहले फिल्म 'तालिस्मान' से होनी थी, इसका टीजर भी रिलीज हो गया था, लेकिन वह फिल्म नहीं बन सकी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका निभा रहे थे और निर्माता विनोद चोपड़ा इसे निर्मित कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
sushmita sen
इसके बाद उन्होंने एक वेब सीरीज 'बोधिधर्मा' की योजना भी बनाई थी जो शाओलिन टेंपल के विचार पर आधारित थी। यह सीरीज भी पटकथा की वजह से अटक गई। हालांकि राम की सुष्मिता से दूसरी वेब सीरीज पर बात चल रही थी। अब जब माहौल सामान्य होगा तो इस सीरीज की शूटिंग शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।