फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taj Season 2: अदिति राव हैदरी के नाम जुटी महफिल, सिद्धार्थ की मौजूदगी से दमक उठी ‘अनारकली’

Thu, 20 Apr 2023 11:23 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 20 Apr 2023 11:23 AM IST
विज्ञापन
Taj Season 2 Party gathered in the name of Aditi Rao Hydari Anarkali shines with Siddharth presence read
अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

प्राइम वीडियो पर रिलीज वेब सीरीज ‘जुबली’ की शोहरत का साया बीती रात यहां जी5 वेब सीरीज 'ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' की पार्टी में भी दिखा। ‘जुबली’ में हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री देविका रानी से प्रेरित किरदार सुमित्रा कुमारी को निभाकर अपनी दमदार अदाकारी दिखाने वाली अदिति राव हैदरी ही इस महफिल की शान रहीं। वहीं सीरीज ‘ताज डिवाइडेड बाय लव’ का ये लगातार तीसरा कार्यक्रम रहा जिसमें इस सीरीज के प्रमुख किरदार निभाने वालों में शामिल नसीरुद्दीन शाह नहीं आए। हालांकि, अदिति के करीबी दोस्त अभिनेता सिद्धार्थ की मौजूदगी के चलते अदिति पूरे समय चहकती, दमकती दिखीं।

Taj Season 2 Party gathered in the name of Aditi Rao Hydari Anarkali shines with Siddharth presence read
'ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' सक्सेस पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बुधवार की शाम मुंबई में जी5 की तरफ से वेब सीरीज ‘ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' की सफलता का जश्न मनाया गया और इस सीरीज के दूसरे सीजन की घोषणा की गई। इस अवसर पर सीरीज के सभी कलाकारों के अलावा अपने जमाने के ही मैन धर्मेंद्र भी मौजूद रहे है। लोगों को उम्मीद थी सफलता के इस जश्न में सीरीज में अकबर की भूमिका निभाने वाले नसीरुद्दीन शाह जरूर शामिल होंगे। सीरीज की सफलता पार्टी में नसीरुद्दीन शाह के शामिल होने की जानकारी भी दी गई दी थी। लेकिन नसीरुद्दीन शाह नहीं पहुंचे।

Taj Season 2 Party gathered in the name of Aditi Rao Hydari Anarkali shines with Siddharth presence read
'ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' सक्सेस पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

वेब सीरीज ‘ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' को लेकर अब तक जितने भी कार्यक्रम में हुए हैं, उनमें से किसी में भी सीरीज में अकबर का किरदार निभाने वाले नसीरुद्दीन शाह शामिल नहीं हुए। हर बार उनके इवेंट में शामिल न होने की वजह उनकी व्यस्तता बताई गई जबकि उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेंद्र इस सीरीज के दो कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। इस बार भी धर्मेंद्र आए, लेकिन बस दो मिनट के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taj Season 2 Party gathered in the name of Aditi Rao Hydari Anarkali shines with Siddharth presence read
धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

धर्मेंद्र ने 'ताज डिवाइडेड बाय ब्लड' की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, 'इस सीरीज में मेरी बहुत ही छोटी सी भूमिका है लेकिन जब मैंने सुना कि इसमें मेरा छोटा भाई नसीरुद्दीन शाह काम कर रहा है तो मैं इसमें तुरंत काम करने के लिए तैयार हो गया। छोटा स्क्रीन अब बड़ा हो गया है, इस बात की मुझे बेहद खुशी है।'

विज्ञापन
Taj Season 2 Party gathered in the name of Aditi Rao Hydari Anarkali shines with Siddharth presence read
सिद्धार्थ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

सक्सेस पार्टी में धर्मेंद्र के अलावा अदिति राव हैदरी, आशिम गुलाटी, ताहा शाह बादुशा, दीपराज राणा, सीरीज के निर्माता अभिमन्यु सिंह और दूसरे सीजन के निर्देशक विभु पुरी भी मौजूद रहे। ‘ताज -डिवाइडेड बाय ब्लड’ के पहले सीजन का निर्देशन रॉन स्कैल्पेलो ने किया है। सीरीज का दूसरा सीजन 'ताज रेन ऑफ रिवेंज' (Taj Reign of Revenge) के नाम से जी5 पर 12 मई 2023 से स्ट्रीम होगा। 

यह भी पढ़ें-  Mamta Kulkarni: टॉपलेस फोटोशूट से लेकर ड्रग्स की तस्करी तक, फिल्मों के साथ विवादों में भी रहीं ममता कुलकर्णी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed