फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Fever: बॉक्सऑफिस और ओटीटी पर आज कांटे का मुकाबला, ‘टेनेट’ के सामने मोबाइल पर उतरे ये योद्धा

Fri, 04 Dec 2020 12:48 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 04 Dec 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Tenet Darbaan Bhaag Beanie Bhaag Bombay Rose This Week On OTT
ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्में और वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कोरोना काल में पहली बार ओटीटी और सिनेमा कदमताल करता दिख रहा है। दोनों के पास इस बार शुक्रवार के अपने अपने अस्त्र शस्त्र हैं और मुकाबला इस बार कांटे का है। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टेनेट’ भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज हो रही है। ओटीटी पर भी ‘मुलान’ का बेसब्री से इंतजार है। इन दोनों के बीच और क्या क्या है मैदान में, चलिए आपको सिर्फ तीन मिनट में बताए देते हैं।

Tenet Darbaan Bhaag Beanie Bhaag Bombay Rose This Week On OTT
टेनेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टेनेट
फिल्मी मनोरंजन का असली मजा तो सिनेमाघरों में ही है। शुक्रवार को देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है क्रिस्टोफर नोलन की बहुचर्चित फिल्म 'टेनेट'। दुनिया के अधिकतर देशों में ये फिल्म पहले ही रिलीज हो चुकी है और सब जगह से सराहना भी पा चुकी है। इस फिल्म में रॉबर्ट पैटिंसन, जॉन डेविड वॉशिंगटन, एलिजाबेथ डेबिकी, डिंपल कपाड़िया, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

Tenet Darbaan Bhaag Beanie Bhaag Bombay Rose This Week On OTT
दरबान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरबान
देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 भी एक ड्रामा फिल्म 'दरबान' इस हफ्ते रिलीज करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में शारिब हाशमी, शरद केलकर, रसिका दुग्गल, फ्लोरा सैनी और हर्ष छाया ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बनाई गई थी और इसकी निश्चित तारीख थी 3 अप्रैल 2020। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से जब लॉकडाउन लागू हुआ तब इस फिल्म को सिनेमाघरों का रास्ता ही नहीं मिला। काफी देर हो चुकी थी इसलिए अब इस फिल्म को ओटीटी पर ही रिलीज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tenet Darbaan Bhaag Beanie Bhaag Bombay Rose This Week On OTT
भाग बीनी भाग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भाग बीनी भाग
शुक्रवार को नेटफ्लिक्स के पास भी हिंदी में रिलीज करने के लिए कुछ है। वह एक वेब सीरीज 'भाग बीनी भाग' रिलीज करने वाला है। इस सीरीज की कहानी एक उभरती हुई कलाकार की है जिसके माता-पिता उससे खुश नहीं हैं। उसके प्रेम संबंध भी उलझे हुए हैं और वह खुद भी खुद से ही खुश नहीं है। फिर वह स्टैंड अप कॉमेडी करना शुरू करती है और बाकी सभी चीजों को पीछे छोड़ देती है। यह एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है जिसमें स्वरा भास्कर, डॉली सिंह, रवि पटेल, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में होंगे।

विज्ञापन
Tenet Darbaan Bhaag Beanie Bhaag Bombay Rose This Week On OTT
बॉम्बे रोज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉम्बे रोज
नेटफ्लिक्स ने अपनी एक एनिमेशन फिल्म काफी पहले से बनाकर तैयार कर ली है लेकिन उसे रिलीज करने का वक्त उन्हें अब मिला है। इस फिल्म का शीर्षक है 'बॉम्बे रोज' और इसको बनाने का काम किया है गीतांजलि राव ने। हिंदी भाषा की इस फिल्म की कहानी फूल बेचने वाली एक हिंदू लड़की कमला की है जिसको एक मुस्लिम लड़के सलीम से प्रेम हो जाता है। एनिमेशन फिल्म के किरदारों को अनुराग कश्यप, मकरंद देशपांडे, शिशिर शर्मा, विरेंद्र सक्सेना, अमरदीप झा जैसे कलाकारों ने आवाज दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed