फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Web Series: इन वेब सीरीज के दूसरे सीजन का लोगों को है बेसब्री से इंतजार, देखें लिस्ट

Sun, 17 Apr 2022 07:01 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Apr 2022 07:01 AM IST
विज्ञापन
Upcoming Web Series: People are eagerly waiting for the second season of scam delhi crime made in heaven asur web series
असुर, स्कैम, मेड इन हेवन, दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी की वजह से देश में ओटीटी प्लेटफॉर्म मनोरंजन के माध्यम के रूप में एक अच्छा विकल्प बनकर उभरा है। याद कीजिए दो साल पहले का वो समय जब कोविड-19 वायरस की वजह से पूरी दुनिया की रफ्तार थम गई थी। उस समय सिनेमाघर भी पूरी तरह से बंद हो चुके थे। तब बड़ी संख्या में लोगों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ रुख करना शुरू किया। इन प्लेटफॉर्म पर मौजूद शानदार कंटेंट की वजह से लोगों का वेब सीरीज की तरफ रूझान काफी ज्यादा बढ़ गया। अब तक कई ऐसी वेब सीरीज आ चुकी हैं जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। आज हम आपको उन वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी सुपरहिट हुईं और अब लोगों को उनके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार है।

Upcoming Web Series: People are eagerly waiting for the second season of scam delhi crime made in heaven asur web series
पंचायत 2 - फोटो : सोशल मीडिया

पंचायत 2

अमेजन प्राइम की पंचायत 2 का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। पिछले सीजन की शानदार कहानी की वजह से लोग इसे देखने के लिए बेसब्र हुए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस सीरीज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि इसे कब रिलीज किया जाएगा इस पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Upcoming Web Series: People are eagerly waiting for the second season of scam delhi crime made in heaven asur web series
दिल्ली क्राइम - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली क्राइम सीजन 2
दिल्ली क्राइम सीरीज एमी जैसा प्रतिष्ठित अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब डायरेक्टर राजेश मापुस्कर और तनुजा चोपड़ा इसके दूसरे सीजन के साथ जल्द लौटने वाले हैं। इस सीरीज में शेफाली शाह, आदिल हुसैन, रसिका दुग्गल, राजेश तेलांग जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस वेब सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Web Series: People are eagerly waiting for the second season of scam delhi crime made in heaven asur web series
मेड इन हेवन - फोटो : सोशल मीडिया
मेड इन हेवन सीजन 2

मेड इन हेवन सीजन 2 को ज़ोया अख्तर और रीमा कागती बना रही हैं। माना जा रहा है कि यह सीरीज इस साल के अंत तक आ जायेगी। इस सीरीज को पिछले सीजन की तरह ही अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Upcoming Web Series: People are eagerly waiting for the second season of scam delhi crime made in heaven asur web series
असुर - फोटो : सोशल मीडिया
असुर 2

अभिनेता अरशद वारसी की इस वेब सीरीज से लोग काफी इंप्रेस हुए थे। इस सीरीज में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई थी। अब लोग इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इसके क्रिएटर गौरव शुक्ल हैं और जल्दी ही इसे वूट पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed