फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wamiqa Gabbi: ‘जुबली’ की शूटिंग ने याद दिलाया दूरदर्शन के दौर का बचपन, वामिका ने किया अपने किरदार का खुलासा

Tue, 28 Mar 2023 12:45 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 28 Mar 2023 12:45 PM IST
विज्ञापन
Wamiqa Gabbi reveals her role in web series Jubilee is all set to release on amazon prime video
जुबली में वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमेजन प्राइम की नई सीरीज 'जुबली' हिंदी सिनेमा की अंदरूनी कहानियों को एक काल्पनिक कथा के जरिये पेश करने की कोशिश है और इस सीरीज में एक खास भूमिका निभा रही हैं अभिनेत्री वामिका गब्बी। वामिका कहती हैं कि वह शुरू से ही पीरियड ड्रामा की फैन रही हैं, जब उन्हें इस सीरीज में काम करने का ऑफर मिला तो, वह इस सीरीज में काम करने के लिए तुरंत तैयार हो गई। इस सीरीज में आजादी के ठीक बाद के मुंबई (बॉम्बे) को दिखाया गया है। वामिका गब्बी पंजाबी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में करीना कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' से की शुरुआत की और अब तक तमाम पंजाबी, हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

Wamiqa Gabbi reveals her role in web series Jubilee is all set to release on amazon prime video
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि पर आधरित वेब सीरीज 'जुबली' की कहानी मोहब्बत, नफरत, ईर्ष्या जैसे मानवीय संवेदनाओं को समेटे हुए है। इस शो को लेकर वामिका गब्बी कहती हैं, 'इस सीरीज में भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर की एक अभिनेत्री की भूमिका निभा रही हूं। यह मेरे करियर का ड्रीम रोल है। साथ ही इस किरदार को निभाना मेरे लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा है। जब इस शो का ऑफर आया तो मैंने इस मौके को बिना गंवाए तुरंत हामी भर दी। यह सीरीज पुरानी यादों को जीवंत करने का मौका था।' 


इसे भी पढ़ें- Priyanka Chopra: हॉलीवुड जाने पर 'देसी गर्ल' ने तोड़ी चुप्पी तो कंगना ने दिया जवाब, कहा- सबको पता है करण जौहर..
 
Wamiqa Gabbi reveals her role in web series Jubilee is all set to release on amazon prime video
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वामिका गब्बी शुरू से ही पीरियड ड्रामा की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं। वह कहती हैं, 'मैं हमेशा से पीरियड ड्रामा फिल्मों की प्रशंसक रही हूं, खासकर ब्लैक एंड व्हाइट दौर के सिनेमा की। एक समय था, जब मैं अपने पूरे परिवार के साथ दूरदर्शन पर ऐसी फिल्में देखती थी। इस शो की शूटिंग के दौरान मुझे ऐसा महसूस हो रहा था जैसे अपने बचपन में पहुंच गई हूं। यह सीरीज मुझे अच्छे पुराने दिनों की याद दिलाती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Wamiqa Gabbi reveals her role in web series Jubilee is all set to release on amazon prime video
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वामिका गब्बी वेब सीरीज ‘जुबली’ में 50 और 60 के दशक की एक अभिनेत्री का काल्पनिक किरदार निभा रही है। वह कहती हैं, ‘इस किरदार को निभाने से पहले मैंने 50 और 60 के दशक की कई फिल्में दिखी और इस किरदार को समझने की कोशिश की, लेकिन एक बात का ध्यान हमेशा रखा कि ये किसी की नकल न लगे। इस दौरान मुझे उस दौर की कई अभिनेत्रियों ने प्रेरित किया। उनके बॉडी लैंग्वेज, चेहरे के भाव और डायलॉग डिलीवरी को मैंने समझने की कोशिश की। मैंने अपने हिसाब से अपने किरदार को 100 प्रतिशत देने की कोशिश की है।' 

विज्ञापन
Wamiqa Gabbi reveals her role in web series Jubilee is all set to release on amazon prime video
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'जुबली' 7 अप्रैल से अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने जा रही है। सीरीज में वामिका गब्बी के अलावा अपारशक्ति खुराना, अदिति राव हैदरी, प्रोसेनजीत चटर्जी, सिद्धांत गुप्ता, नंदीश संधू और राम कपूर की प्रमुख भूमिकाएं हैं। वामिका गब्बी ने फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर की कजिन का किरदार निभाया था। अब तक वह 'लव आजकल', 'मौसम' 'बिट्टू बॉस' जैसी कई हिंदी, पंजाबी और साउथ की फिल्मों के अलावा 'ग्रहण' और 'माई' जैसी सीरीज में नजर आ चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed