साल 2022 बीतने को है और इस बीतते हुए साल में भारतीय मनोरंजन जगत में काफी कुछ बदल चुका है। दर्शकों की पसंद बदल चुकी है। उनके पसंदीदा सितारे बदल चुके हैं और कहानियों में उनकी दिलचस्पी की वजहें भी बदल चुकी हैं। दर्शकों की इन बदलती अभिरुचियों के चलते फिल्में और वेब सीरीज बनाने वाले अपनी कोशिशें भी बदल रहे हैं। कुछ कोरोना संक्रमण काल और कुछ वैश्विक मनोरंजन सामग्री तक आसानी से पहुंच के चलते भारतीय आम दर्शकों की रुचियां, अपेक्षाएं और आकलन के तरीके भी बदले हैं। इस लिहाज से ओटीटी में काफी कुछ प्रयोग भी हुए हैं। निर्देशक श्रीराम राघवन की शागिर्दी में बनी वासन बाला की फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ इसी के चलते नेटफ्लिक्स की ट्रेडिंग फिल्म बनी और सोशल मीडिया पर तमाम ट्रोलिंग का शिकार होने के बावजूद संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद लोकप्रियता के नए विश्व कीर्तिमान बनाने में सफलता हासिल की। आलिया भट्ट की पहली ओरिजिनल फिल्म ‘डार्लिंग्स’ को भी दर्शकों ने सबसे ज्यादा देखा। नेटफ्लिक्स के बीते साल की हिंदी मनोरंजन सामग्री की कुछ और उपलब्धियां आइए जानते हैं..
Year Ender 2022 Netflix: आलिया भट्ट बनीं ओटीटी क्वीन, ट्रेलर में मोनिका नंबर 1, साउथ में बाजी इस फिल्म ने मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे ज्यादा देखी गई ओरिजनल फिल्में
नेटफ्लिक्स पर बीता साल अभिनेत्री से निर्माता बनीं आलिया भट्ट के नाम रहा। उनकी बनाई और अभिनीत फिल्म ‘डार्लिंग्स’ से दर्शकों को इतनी ज्यादा उम्मीदें रहीं कि ये फिल्म लगातार आठ हफ्तों तक इंडिया टॉप 10 में ट्रेंड करती रही। गैर अंग्रेजी फिल्मों की कैटेगरी में ये फिल्म नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 सूची पर चार हफ्तों तक मौजूद रही और इसे दुनिया के ब्राजील, थाइलैंड, ब्रिटेन जैसे कुल 28 देशों मे चाव से देखा गया। नेटफ्लिक्स पर अभी पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ का रुतबा भी बुलंद रहा। ये फिल्म गैर अंग्रेजी फिल्मों के बीच ग्लोबल टॉप 10 सूची में दो हफ्तों तक शामिल रही और इसे दुनिया भर के बहरीन, कुवैत, मॉरीशस, सिंगापुर और श्रीलंका जैसे करीब दर्जन भर देशों में खूब देखा गया।
Bigg Boss 16: क्या ‘बिग बॉस’ से खत्म हुआ ‘छोटे भाईजान’ का सफर? प्रोमो में अब्दू को रोते देख फैंस हुए निराश
सबसे ज्यादा देखी गई लाइसेंस्ड फिल्म
किसी ओटीटी पर दिखने वाली फिल्में दो तरह की होती हैं। एक जो ओटीटी खुद बनवाता है, जिन्हें ओरिजिनल फिल्म कहते हैं और दूसरी वे जो फिल्म निर्माता सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बनाते हैं और बाद में इसके ओटीटी अधिकार एक निश्चित अवधि (लाइसेंस फीस के एवज में) के लिए किसी ओटीटी को बेचते हैं। यही लाइसेंस्ड फिल्में होती हैं। साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर जिस लाइसेंस्ड फिल्म का सबसे ज्यादा बोलबाला रहा है, वह फिल्म है ‘आरआरआर’। ये फिल्म 20 हफ्तों तक इंडिया टॉप 10 में रही और गैर अंग्रेजी फिल्मों की ग्लोबल टॉप 10 सूची में 15 हफ्तों तक अपना जलवा दिखाने के दौरान अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, अमेरिका आदि करीब 64 देशों में देखी गई।
Jannat Zubair: ‘बेशर्म रंग’ पर डांस करके ट्रोल्स के निशाने पर आईं जन्नत जुबैर, लोग बोले- कुछ तो शर्म कर लो
सबसे ज्यादा देखी गईं अन्य लाइसेंस्ड फिल्में
फिल्म ‘आरआरआर’ के अलावा साल 2022 में नेटफ्लिक्स पर आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ भी काफी लोकप्रिय रही। इस फिल्म ने लगातार नौ हफ्तों तक इंडिया टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखी। ग्लोबल टॉप 10 सूची में छह हफ्तों तक लगातार बरकरार रहकर ये फिल्म 47 देशों में देखी गई। अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ग्लोबल टॉप 10 में पांच हफ्तों तक रही और दुनिया के 18 देशों में देखी गई। देश मे ये फिल्म 20 हफ्तों तक इंडिया टॉप 10 में दिखी। वहीं, कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘भूल भुलैया’ ने भी ग्लोबल टॉप 10 में आते ही पहला स्थान पाया और ये फिल्म देश में 12 हफ्तों तक इंडिया टॉप 10 में बनी रही।
Pathaan Controversy: पठान पर बवाल के बीच SRK का पुराना वीडियो वायरल, कहा था- इतना हल्का नहीं कि बायकॉट की..
सबसे ज्यादा देखी गईं वेब सीरीज
माधुरी दीक्षित की दमदार अदाकारी से लैस वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ ने साल 2022 में नेटफ्लिक्स का भी गेम बदल दिया। अब तक हिंसक, यौनदृश्यों और गालियों से लबालब सीरीज के पीछे भागते रहे नेटफ्लिक्स ने इस साल अपना रुख बदला और नतीजा सामने है। ‘द फेम गेम’ सीरीज भारत में अब तक बनी सीरीज में सबसे ज्यादा 16 देशों में देखी गई सीरीज बनी। इंडिया टॉप 10 में ये लगातार सात हफ्तों तक बरकरार रही। इसके बाद 11 देशों में देखी गई और ग्लोबल टॉप 10 में एक हफ्ते व इंडिया टॉप 10 में आठ हफ्ते तक टिकी सीरीज ‘ये काली काली आंखें’ रही। इम्तियाज अली की सेक्स क्राइम सीरीज ‘शी 2’ को भी लोगों ने बहुत उम्मीदों के साथ देखा और इसी के चलते ये इंडिया टॉप 10 में सात हफ्ते और ग्लोबल टॉप 10 में एक हफ्ते ट्रेंडिंग भी करने में सफल रही लेकिन इस सीरीज ने इस साल दर्शकों को सबसे ज्यादा निराश किया।
Pathaan: शाहरुख खान की ‘पठान’ पर नहीं थम रहा विवाद, बिहार के कोर्ट में दर्ज हुई शिकायत, रिलीज पर रोक की मांग