हाल ही में अभिनेत्री ईशा देओल और भरत तख्तानी एक-दूसरे से अलग हो गए। शादी के बाद एक दशक से अधिक समय तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद इस जोड़ी ने अलग होने का फैसला किया। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस भी हैरान रह गए। वहीं, इस बीच ईशा का एक साक्षात्कार भी चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने भरत की तुलना अपने पिता धर्मेंद्र से की थी।
Esha-Bharat: जब ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र से की थी भरत तख्तानी की तुलना, कही थी यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा ने भरत की तुलना अपने पिता से करते हुए, उन्हें 'पारंपरिक' बताया था। उस दौरान ईशा ने कहा था, 'मुझे एहसास है कि वे ऐसे व्यक्ति हैं, जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे और वफादार रहेंगे। वे 'पारंपरिक' हैं। परिवार को एक साथ कैसे रखना है, उन्हें यह पता है। एक तरह से वे बिल्कुल मेरा पापा की तरह है। वे परिवार को प्यार और उनका देखभाल कर सकते हैं, तो मुझे भी कभी निराश नहीं करेंगे'।
ईशा ने आगे कहा था, 'भरत को मेरी सेलिब्रिटी छवि से भी कभी कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने मुझे कभी भी ईशा देओल के रूप में नहीं देखा। वे मुझे एक दोस्त के रूप में सिर्फ ईशा के नाम से जानते हैं'। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक छह फरवरी को ईशा और भरत ने एक बयान जारी कर अलग होने की घोषणा की। इस बयान में दोनों ने कहा, 'हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के बाद हमारे दोनों बच्चों का हित सबसे महत्वपूर्ण रहेगा'।
Crakk Trailer: ‘क्रैक’ के ट्रेलर लॉन्च पर विद्युत का खुलासा, ‘ एक्शन सीन करने निकलता हूं तो घर पर मां...’
गौरतलब है कि भरत और ईशा की मुलाकात एक स्कूल कॉम्पिटिशन के दौरान हुई थी। इसका खुलासा खुद ईशा देओल ने किया था। अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा था 'धूम' अभिनेत्री ने कहा था कि वे जब जमनाबाई नरसी स्कूल में पढ़ती थी, उसी दौरान एक कॉम्पिटिशन में उनकी मुलाकात भरत से हुई थी। कॉलेज के दौरान दोनों संपर्क में रहे और फिर रिलेशनशिप में आ गए। हालांकि, इस बीच में उनका ब्रेकअप भी हुआ था, लेकिन 10 साल बाद फिर भरत और ईशा साथ आ गए।
Shahid Kapoor: अलग-अलग किरदारों के साथ खुद को भी बदलना पसंद करते हैं शाहिद, लुक को लेकर रहते हैं सर्तक
29 जून 2012 को ईशा और भरत ने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की। इसके बाद वे दो बच्चों के माता-पिता बने। अक्टूबर 2017 में ईशा ने अपनी पहली बेटी राध्या को जन्म दिया। इसके बाद 10 जून, 2019 को उनकी दूसरी बेटी मिराया का जन्म हुआ।
TV: सीरियल के सेट पर एक दूसरे के प्यार में गिरफ्त हुए थे ये सितारे, आज फैंस को दे रहे हैं कपल गोल्स