{"_id":"6719b6bc03e14b610c02a697","slug":"when-shah-rukh-khan-asked-zayed-khan-acting-kar-sakte-ho-before-shoot-of-main-hoon-na-as-per-report-2024-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SRK-Zayed Khan: मैं हूं ना की कास्टिंग से पहले जायेद से पूछा गया था अजीब सवाल, किंग खान का व्यवहार लगा अच्छा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
SRK-Zayed Khan: मैं हूं ना की कास्टिंग से पहले जायेद से पूछा गया था अजीब सवाल, किंग खान का व्यवहार लगा अच्छा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 24 Oct 2024 08:44 AM IST
सार
SRK-Zayed Khan: 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मैं हूं ना' सुपर डुपर हिट रही थी। बतौर निर्देशक फराह खान की यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, जायद खान और सुनील शेट्टी ने अभिनय किया था।
विज्ञापन
फिल्म 'मैं हूं ना'
- फोटो : सोशल मीडिया

Trending Videos
फिल्म 'मैं हूं ना'
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे मिला था जायेद को फिल्म में रोल
मैं हूँ ना भले ही ब्लॉकबस्टर रही हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जायद खान की कास्टिंग की कहानी थोड़ी ड्रामा के साथ आई है। एक इंटरव्यू के दौरान जायद खान ने बताया कि उन्हें फिल्म मैं हूं ना कैसे मिली। फिल्म की शूटिंग से पहले बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने कास्टिंग फाइनल करने से पहले जायेद से एक बहुत ही सीधा सवाल पूछा कि क्या आप अभिनय कर सकते हैं? जायद ने कहा कि पहले तो उस समय उन्हें थोड़ा दुख हुआ था, लेकिन बाद में सबकुछ ठीक हो गया और फिर जायेद इस फिल्म का हिस्सा बन गए।

फराह ने कराई थी जायेद-शाहरुख की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंटरव्यू के दौरान, जायद खान ने याद किया कि कैसे फराह खान ने उन्हें शाहरुख खान के ऑफिस में मिलने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि जब जायेद ऑफिस पहुंचे, तब "फराह मेरी तरफ देखती हैं और मैं उनसे कहता हूं कि 'मुझे नहीं पता कि मैं यहां क्यों हूं लेकिन... वह कहती है 'बस दो मिनट के लिए चुप हो जाओ'। मुझे लगा कि वह बहुत गुस्से हैं। मैं बातचीत करने की पूरी कोशिश कर रहा था तभी अचानक शाहरुख अंदर आ गए। वह हमेशा की तरह शाहरुख हैं, बहुत प्यारे, बहुत प्यारे, बहुत अच्छे व्यवहार वाले और नेक दिल इंसान हैं।"

मैं हूं ना की शूटिंग से पहले हुई मीटिंग
जायद खान ने याद किया कि शाहरुख खान के साथ मीटिंग के दौरान, वह शाहरुख की हर बात को बेहद ध्यान से सुन रहे थे और सबकुछ समझने की कोशिश कर रहे थे। जब शाहरुख ने जायेद को बताया कि वे उन्हें मैं हूं ना में सेकंड लीड रोल ऑफर कर रहे हैं। तो जायेद बेहद खुश हो गए।
जायद खान ने याद किया कि शाहरुख खान के साथ मीटिंग के दौरान, वह शाहरुख की हर बात को बेहद ध्यान से सुन रहे थे और सबकुछ समझने की कोशिश कर रहे थे। जब शाहरुख ने जायेद को बताया कि वे उन्हें मैं हूं ना में सेकंड लीड रोल ऑफर कर रहे हैं। तो जायेद बेहद खुश हो गए।
विज्ञापन
फिल्म 'मैं हूं ना'
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने किया था जायेद से सवाल
जायद ने याद किया, "मैं किंग खान को देखकर जब कुछ नहीं कह सका तो उन्होंने सिर्फ एक सवाल पूछा कि 'क्या तुम एक्टर हो, एक्टिंग कर सकते हो?' जायेद ने कहा, ''मुझे बड़ा बुरा लगा कि ऐसे मुझसे किसी ने ऐसी बात की। मैंने कहा कि मैं एक्टिंग करने के लिए ही पैदा हुआ हूं।'' एक बार तो जायेद को शाहरुख की इन बातों का काफी बुरा लगा।
Alia Bhatt-Riddhima Kapoor: आलिया भट्ट ने ननद रिद्धिमा कपूर को क्यों कहा गॉसिप क्वीन? बोलीं- रणबीर से ज्यादा..